Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कोरोनावायरस के नए ओमीक्रोन वेरिएंट (COVID-19 Omicron-Variant) के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ एक नई चेतावनी जारी की है। मंत्रालय की साप्ताहिक प्रेस वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि, 23 दिसंबर को दुनिया ने 9 लाख से अधिक कोरोना के मामले दर्ज किए जो महामारी की एक नई लहर का संकेत देता है।
1: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक दुनिया के 108 देशों में कोरोना का ओमीक्रोन वेरिएंट पाया गया है। इन देशों में अब तक 1,51,000 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं।
2: विश्व में केस पॉजिटिविटी रेट 6% से ज्यादा है जबकि भारत में केस पॉजिटिविटी रेट 5.3% है। वही पिछले 2 सप्ताह में भारत में केस पॉजिटिविटी रेट 0.6% है।
3: देश में 20 जिले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी रेट 5 से 10% है। इनमें से 9 केरल में और 8 मिजोरम में हैं। 2 जिले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी रेट 10% से ज्यादा है उसमें यह 2 जिले मिजोरम में हैं।
4: राजेश भूषण के मुताबिक, देश के 17 राज्यों में ओमीक्रोन के मामले पाए गए हैं अब तक कुल 358 केस दर्ज किए गए हैं इनमें से 114 मामले ठीक हो चुके हैं।
5: 183 ओमीक्रोन के मामलों का विश्लेषण किया गया है, जिसमें से 121 ने विदेश की यात्रा की थी। 44 विदेश नहीं गए थे। लेकिन ज्यादातर के संपर्क वालों ने विदेश यात्रा की थी। 183 में से 87 लोगों ने कोरोनावायरस वैक्सीन की दोनों डोज ली थी। तीन लोगों ने तीन डोज लगवाई हुई थी।
6: स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि, डब्ल्यूएचओ का कहना है और हमने भी अपने देश में देखा है कि जो ट्रीटमेंट प्रोटोकोल हमने कोविड-19 डेल्टा के लिए अपनाए थे वही ट्रीटमेंट प्रोटोकोल ओमीक्रोन पर भी प्रभावी होंगे।
7: यूरोप अफ्रीका और नार्थ अमेरिका में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। जबकि एशिया में कोविड-19 के मामले अभी भी लगातार घट रहे हैं। भारत में पिछले 2 सप्ताह से प्रतिदिन नए मामले लगभग 7000 हैं भारत में भी कोविड-19 मामले लगातार घट रहे है।
8: पूरी दुनिया में यह चौथी दफा है जब कोरोनावायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना के मामले एक बार फिर पीक छू रहे हैं। 3 दिसंबर को पूरे विश्व में 1 दिन में 964000 मामले दर्ज किए गए हैं।