... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Published : September 5, 2020 6:33 PM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन, बिना डॉक्टरी पर्चे के भी होगा कोविड-19 टेस्ट
Coronavirus Test : अब कोरोनावायरस (COVID-19) का टेस्ट बिना डॉक्टरी पर्चे के भी हो सकता है। हेल्थ मिनिस्ट्री ने आज ही कोरोनावायरस टेस्टिंग (Coronavirus Testing) की एडवाइजरी में कुछ बदलाव किए हैं। मंत्रालय द्वारा शनिवार को इस बाबत नई गाइडलाइंस जारी कीं। इसके साथ ही गाइडलाइंस में यह बताया गया है कि "ऑन-डिमांड" का मतलब यह है कि व्यक्ति अपनी जरूरत और सहूलियत के हिसाब से कोविड-19 का टेस्ट करा (Coronavirus Test) सकता है, इसके लिए उन्हें डॉक्टरी प्रिस्क्रिप्शन/पर्चे की जरूरत नहीं है। नई गाइडलाइंस के तरहत जो व्यक्ति कोविड का टेस्ट कराना चाहता है, वे टेस्ट करा लें और वे लोग जो यात्रा कर रहे हैं वे कोरोना का यह "ऑन डिमांड टेस्ट" करा (Coronavirus Test) सकेंगे।
स्वास्थ्य मंत्रालय के कहा कि, '' एक पूरे सेक्शन को 'ऑन-डिमांड' की सलाह पर जोड़ा गया है, इससे जांच प्रक्रिया को और अधिक सरल कर दिया है और लोगों को परीक्षण में सुविधा प्रदान करने के लिए राज्य अधिकारियों को अधिक स्वतंत्रता और लचीलापन दिया है।''
Health Ministry issues Updated Advisory on #COVID19 testing.
Simplified Testing Procedure & ‘On-demand’ Testing for the first time.@PMOIndia@drharshvardhan@AshwiniKChoubey@PIB_India@DDNewslive@airnewsalerts@ICMRDELHI@mygovindia@COVIDNewsByMIB — Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) September 5, 2020
एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि COVID -19 सुविधा से गैर-COVID क्षेत्र / सुविधा में स्थानांतरण के लिए COVID -19 सुविधा से डिस्चार्ज करने से पहले किसी भी पुनः परीक्षण की सिफारिश नहीं की जाती है। इस बीच, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत की दैनिक परीक्षण क्षमताओं में अभूतपूर्व उतार-चढ़ाव आया है। लगातार दो दिनों से 11.70 लाख से अधिक परीक्षण किए गए हैं।
देश में अबतक कुछ 4 करोड़ और 77 लाख लोगों की कोरोनावायरस जांच की जा चुकी है। अब पूरे देश में 1647 परीक्षण प्रयोगशालाएं चालू हैं, जो देश के सभी राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों को कवर करती हैं। इससे पहले ICMR ने शुक्रवार को सुझाव दिया था कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए तेजी से परीक्षण किया जाना चाहिए, खासकर उन राज्यों में जहां पर कोविड-19 काफी तेजी से फैल रहा है।
डायबिटीज की तरह ही इस रोग के मरीजों को भी है कोरोना का अधिक खतरा