स्वास्थ्य मंत्रालय का सुझाव, 'संक्रमण से बचने के लिए हैंड सैनिटाजर के बजाय करें ये काम'

WHO और स्वास्थ्य मंत्रालय की शुरू से ही खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और लगातार हैंड सैनिटाजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। लेकिन हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक नया सुझाव में आया है जिसमें कहा गया है कि हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के बजाय लोगों को हाथ धोने पर जोर देना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 28, 2020 6:15 PM IST

कोरोना संक्रमण लगातार दुनियाभर में तबाही मचा रहा है। हमारे देश में ही जहां रोजाना हजारों की संख्या में लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ रहे हैं तो कई लोगों की मौत भी हो रही है। भले ही कोरोना की अभी तक न ही कोई वैक्सीन बन पाई है और न ही इसका कोई पक्का इलाज है। हालांकि WHO और स्वास्थ्य मंत्रालय की शुरू से ही खुद को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग और लगातार हैंड सैनिटाजर का इस्तेमाल करने की सलाह दी है। लेकिन हाल ही में स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से एक नया सुझाव में आया है जिसमें कहा गया है कि हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के बजाय लोगों को हाथ धोने पर जोर देना चाहिए।

क्योंकि आजकल कोरोनावायरस चरम पर है इसलिए ज्यादातर लोग घर से ही ऑफिस का काम कर रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि घर में रहने के दौरान हैंड सैनिटाइजर का यूज़ करने के बजाय हाथ धोएं। स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि बहुत ज्यादा हैंड सैनिटाइजर का यूज़ करना नुकसानदायक हो सकता है। इससे स्किन को कई तरह के नुकसान होने का डर रहता है। इसलिए यदि आप घर में ही है और सार्वजनिक दरवाओं या खिड़कियों पर आपका हाथ लग रहा है तो तुरंत साबुन से अपने हाथ धोएं। अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं या कोई बाहर का व्यक्ति आपके घर आ रहा है तो खुद भी मास्क पहनें और उसे भी मास्क लगाने को कहें।

handwash

केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर आर.के. वर्मा का कहना है कि वर्तमान का समय वाकई बहुत कठिन है। कभी किसी ने ऐसी कल्पना नहीं की थी कि कोई ऐसी महामारी आएगी जब मानव जा​ति घर में बंद हो जाएगी। इस समय हर किसी को सोशल डि​स्टेंसिंग के साथ अपना खुद का ख्याल रखने की जरूरत है। क्योंकि कोरोना वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन या दवा नहीं बनी है इसलिए मास्क पहनना, सैनिटाइजर का यूज़ करना और दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है।

कोरोनावायरस से बचाव के अन्य तरीके

भीड़ वाली जगहों से बचें- संक्रमण वाले वायरस से बचने का यह सबसे अच्छा तरीका होता है। आपको कोरोना वायरस से बचने के लिए भीड़ वाली जगह से दूर रहना चाहिए। अगर आप बस, मेट्रो का सफर कर रहे हैं तो मास्क का उपयोग करें। डॉक्टर की सलाह पर अच्छे मास्क का उपयोग करें।

सर्दी-जुकाम और बुखार से बचें- कोरोना वायरस का मुख्य लक्षण सर्दी-जुकाम और बुखार है। आपको इन बीमारियों से खुद को बचाना है। इसके अलावा आपको सर्दी-जुकाम और बुखार वाले इंसान से जरूरी बचाव भी करना है। किसी भी इंसान के छींक से खुद को दूर रखना है।

corona

मांस का सेवन और कोरोना वायरस- अभी तक की रिपोर्ट बचा रही हैं कि कोरोना वायरस की मुख्य वजह मीट-मांस ही है। खासकर समुद्री जीवों वाले मांस के सेवन से यह बीमारी आई है। अगर आप मांस का सेवन कर रहे हैं तो कोशिश करें कि आप अधपके या कच्चे मांस का सेवन न करें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source