स्वास्थ्य मंत्रालय ने अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, कोरोना के टीके बांझपन का कारण नहीं बनते

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के टीके बांझपन का कारण नहीं बनते हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 26, 2021 8:45 PM IST

Corona Vaccine and Infertility: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि कोविड-19 के टीके बांझपन (Infertility) का कारण नहीं बनते हैं। मंत्रालय ने कहा, भारत में छह अलग प्रकार के कोविड-19 वैक्सीन (corona vaccine) बहुत जल्द ही उपलब्ध होंगे। राष्ट्रीय टीकाकरण परामर्श समूह (एटीएजीआई) के कोविड-19 कार्य समूह के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र कुमार अरोड़ा का कहना है कि जब देश-दुनिया में पहली बार पोलियो वैक्सीन आई थी, तब उस समय भी अफवाह फैली थी कि जिन बच्चों को पोलियो की वैक्सीन दी जा रही है, उनमें बड़े होने पर प्रजनन क्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

उन्होंने आगे कहा, इस तरह की गलत सूचना एंटी-वैक्सीन लॉबी फैलाती है। यह जानना जरूरी है कि सभी वैक्सीनों को कड़े वैज्ञानिक अनुसंधान से गुजरना पड़ता है। किसी भी वैक्सीन में इस तरह का कोई बुरा असर नहीं होता।

अरोड़ा ने आगे कहा कि यदि किसी टीके की प्रभावशीलता 80 प्रतिशत है, तो टीकाकरण वाले 20 प्रतिशत लोग हल्के कोविड से संक्रमित हो सकते हैं। भारत में उपलब्ध टीके वायरस के प्रसार को कम करने में सक्षम हैं। यदि 60-70 प्रतिशत लोगों को टीका लगाया जाता है, तो वायरस के प्रसार को रोका जा सकता है।

कोरोना टीके के साइड एफेक्ट्स

उन्होंने कहा कि जहां तक कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्टकी बात है, तो सभी टीकों के हल्के साइड इफेक्ट होते हैं। इसमें एक या दो दिन के लिए हल्का बुखार, थकान, इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द शामिल है। इससे कोई गंभीर समस्या नहीं होती है। अधिकांश लोगों को कोविड टीकाकरण के बाद किसी दुष्प्रभाव का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि टीके प्रभावी नहीं हैं।

20 से 30 प्रतिशत लोगों को टीका लगवाने के बाद बुखार आ सकता है। कुछ लोगों को पहली डोज लेने के बाद बुखार आ जाता है और दूसरी डोज के बाद कुछ नहीं होता। इसी तरह कुछ लोगों को पहली डोज के बाद कुछ नहीं होता, लेकिन दूसरी डोज के बाद बुखार आ जाता है। यह व्यक्ति-व्यक्ति पर निर्भर करता है और इसके बारे में निश्चित रूप से कुछ कहना खासा मुश्किल है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.