
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : September 4, 2020 9:35 PM IST
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, कोविड-19 वैक्सीन आने तक सोशल डिस्टेंसिंग ही हमारी वैक्सीन।
Social Distancing tips: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Union Ministry of Health and Family Welfare) ने गुरुवार को लोगों को कोविड को लेकर उचित व्यवहार अपनाने की अपील की, क्योंकि अनलॉक 4.0 पहले ही लागू हो चुका है और ज्यादा लोग अब सड़कों पर आ गए हैं। मंत्रालय ने कहा, "लोग मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल्स का पालन (tips to maintain social distancing) नहीं कर रहे हैं। लोगों से आगामी त्योहारों और मौजूदा समय में पूरे देश में चल रही परीक्षाओं को देखते हुए कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर उचित व्यवहार को अनिवार्य रूप से अपनाने का आग्रह किया जा रहा है।"
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में सचिव राजेश भूषण ने कहा, "कुछ दिनों में यहां फेस्टिवल सीजन शुरू हो जाएगा और मौजूदा समय में पूरे देश के स्कूलों और कॉलेजों में परीक्षाएं हो रही हैं। ऐसे समय में, समुदाय और सामाजिक स्तर पर, कोविड-19 (Covid-19) को लेकर उचित व्यवहार किया जाना चाहिए।"
राजेश भूषण ने यह भी कहा कि जब तक कोविड-19 के लिए वैक्सीन (Covid-19 vaccine) उपलब्ध नहीं होती है, सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing tips in hindi) ही केवल वैक्सीन है।
उन्होंने आगे कहा कि सभी को सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा। अल्कोहल आधारित सैनिटाइजर का प्रयोग करना होगा। सार्वजनिक जगहों पर हमेशा फेस कवर या मास्क पहनें। अपने हाथ को साबुन व पानी से लगातार धोएं। आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें। छींकते या खांसते वक्त मुंह को रूमाल से ढकें। इस तरह से, हम संक्रमण के प्रसार (Coronavirus spread) से बच सकते हैं और इस महामरी से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।"
संक्रमण के लिहाज से, गुरुवार को कोरोना के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। बीते 24 घंटों में कुल 83,883 मामले सामने आए। भारत में अब तक कोरोना से कुल 38,53,406 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अब तक 67,376 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
कोरोना के मरीजों के इलाज में जगी नई उम्मीद, पॉजिटिव असर दिखा रही है खून को पतला करने वाली यह दवा