केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान- अभी खत्म नहीं हुई है कोरोना की दूसरी लहर, 61% केस सिर्फ केरल से

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशवासियों को चेतावनी दी है की वह अभी भी कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बीच हैं। इसलिए कोरोना के अनुरूप व्यवहार का पालन करना जरूरी है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : September 9, 2021 5:53 PM IST

देश के अधिकांश हिस्सों में लॉकडाउन में दी जा रही ढील के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण का कहना है कि 'हम अभी भी कोरोना के दूसरी लहर के बीच हैं। अभी देश में केवल 38 जिलों में प्रतिदिन 100 से ज्यादा मामले आ रहे हैं।'

केरल में कोरोना का कहर

एक तरफ जहां धीरे-धीरे लोगों में कोरोनावायरस का डर खत्म होता दिख रहा है तो वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय समय-समय पर जनता से अपील कर रहा है। मंत्रालय की ओर से कही गई बातों पर गौर करने की आवश्यकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोनावायरस 61% एक्टिव मामले केरल से हैं, जबकि 13% मामले महाराष्ट्र से हैं। जबकि कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 10,000 से ज्यादा और 50,000 से कम एक्टिव मामले हैं।

कोरोना की दूसरी लहर अभी भी जारी

राजेश भूषण ने बताया कि पिछले हफ्ते आए कोरोनावायरस के कुल नए मामलों में करीब 68% मामले केरल से हैं। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के मामले घट रहे हैं मगर हम अभी भी महामारी की दूसरी लहर के बीच हैं।

अब तक लग चुकी है कोरोना वैक्सीन की 72 करोड़ डोज

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि, देशभर में अब तक कोरोना वैक्सीन की 72 करोड़ डोज लोगों को दी जा चुकी है। 9 सितंबर तक 54 करोड़ से ज्यादा पहली डोज दी जा चुकी है। 17 करोड़ के लगभग दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इनमें अगर हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो 99% लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है जबकि 84% लोगों को दूसरी खुराक दी गई है। वही फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज 100 फ़ीसदी दी जा चुकी है। दूसरी डोज 80% लोगों को दी गई है। 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के 58% लोगों को पहली डोज दी गई है, जबकि दूसरी डोज 18% लोगों को दी गई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.