कोरोनावायरस से बूढ़े नहीं युवाओं की हो रही सबसे अधिक मौत, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया नया आंकड़ा

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 16, 2020 12:31 PM IST

Coronavirus Death rate In India : कोरोनावायरस का कहर काफी तेजी से फैल रहा है। पिछले कई महीनों से संक्रमण का केस बढ़ता जा रहा है। अगर आंकड़ों की बात करें तो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अबतक 72,39,389 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, अगर मरने वालों की बात कि जाए, तो अबतक इस खतरनाक वायरस से 1,10,586 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। वहीं, अबतक 63,01,927 स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। कोविड-19 के ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं। हाल ही में एक हैरान करने वाला आंकड़ा सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि भारत में कोरोना से मरने वाले करीब 45 प्रतिशत लोगों की उम्र 60 साल से कम है। ये आंकड़े स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए (Coronavirus Death rate In India) हैं।

मरने वालों में बूढ़े हैं कम

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक, भारत में अबतक जितने भी लोगों की मौत हुई है उनमें बुजुर्गों के मरने का आंकड़ा बहुत ही कम है और यह स्थिति काफी चिंताजनक है। आंकड़ों के अनुसार, कोरोना से मरना वालों की संख्या 60 साल से कम (Coronavirus Death rate In India) है।

रिसर्च में खुलासा, कोविड-19 एंटीबॉडी दे सकती है स्थायी रोग प्रतिरोधक क्षमता

युवाओं को संक्रमित ना होने वाली बातें है गलत

इस बारे में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण का कहना है कि यंग जनरेशन का मानना है कि वह कोरोनावायरस से संक्रमित जल्दी नहीं हो सकते और ना ही वायरस से उन्हें कुछ होगा। आंकड़ों की मानें तो मरने वालों में 53 प्रतिशत लोग 60 वर्ष से कम उम्र के हैं। वहीं, 35 प्रतिशत 45 से 60 वर्ष के लोग हैं। 10 प्रतिशत उम्र 26 से 44 वर्ष थी है। वहीं 1 प्रतिशत लोगों की उम्र 18 से 25 है। इसके साथ ही 17 वर्ष से कम आयु वर्ग वाले लोगों की थी।

World Handwashing Day : कोरोनावायरस को देना है मात तो जरूर धोएं 30-40 सेकेंड तक हाथ