Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Heat Wave In India: इस साल गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल तापमान ने अपने सदियों के रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया है। वहीं इस साल चलने वाली हीट वेव भी लोगों की जान को खतरे में डाल रही हैं। वहीं मौसम विभाग की मानें तो 13 जून से 17 जून तक उत्तर भारत में भीषण हीट वेव चलने की संभावना है। जिसके खतरे को देखते हुए भारत सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के लिए एक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखना, खुद को हाइड्रेटेड बनाए रखना जैसी सावधानियां बरतने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इन 4 दिनों में हमें ठंडक और आरामदायक जगह पर रहना चाहिए। इस लेख में जानते हैं इस खबर को विस्तार से -
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अगले 4-5 दिन उत्तर भारत तापमान और भी ज्यादा होने की संभावना है। जिसका कारण है कि 13 से 17 जून के बीच उत्तर भारत के इलाके में लगातार लू चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत के कुछ इलाके जैसे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में इन 4 दिनों में भीषण हीट वेव देखने को मिलेगी।
मौसम विभाग ने इस हीट वेव की गंभीरता को देखते हुए Delhi-NCR के इलाकों में 13 से 17 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। ऑरेंज एलर्ट जारी करने का उद्देश्य यह है कि लोग इन दिनों में अपनी सेहत का ख्याल और भी गंभीरता से रखें। जिसके लिए सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल ही में हेल्थ एडवाइजरी भी जारी की है।