सत्येंद्र जैन ने कहा, कोरोना से मौत के मामलों में दिल्ली 15वें नंबर पर, प्रदूषण से हर दिन 100 से अधिक लोग गंवा रहे हैं जान

दिल्ली सरकार के मुताबिक, कोरोना महामारी के इस दौर में पराली जलाने के कारण उत्पन्न हुए प्रदूषण से हालात विकराल हुए हैं। बीते 15 दिन में वायु प्रदूषण के कारण पहले से अधिक कोरोना रोगियों की मृत्यु (Delhi Corona Death Cases) हो रही है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : November 24, 2020 9:44 PM IST

Delhi Corona Death Rate: दिल्ली सरकार का दावा है कि कोरोनावायरस (Coronavirus)से संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बावजूद दिल्ली में मृत्यु दर को नियंत्रित किया जा रहा है। दावा ये भी है कि कोरोना वायरस (Delhi Coronavirus) से बड़े शहरों में प्रति दस लाख जनसंख्या पर हुई औसत मौतों के मामले में दिल्ली 15वें स्थान पर है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "कोरोनावायरस से होने वाली मौतों के मामले में अधिकांश मेट्रो शहरों में भी दिल्ली (Delhi Corona Death Cases) सबसे पीछे है। दिल्ली में प्रति दस लाख जनसंख्या पर औसतन मुंबई, चेन्नई, कोलकत्ता और अहमदाबाद से कम मौत हुई हैं।"

मेट्रो शहरों के मुकाबले सबसे कम मौत दिल्ली में हुई

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी जिलों के डीएम समेत स्वास्थ्य मंत्री व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है।  केजरीवाल ने अधिकारियों को एहतियातन सरकारी अस्पतालों में बेडों की संख्या बढ़ाने संबंधी निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendra Jain) ने कहा, "कोरोनावायरस के कारण सभी मेट्रो शहरों के मुकाबले सबसे कम मौत दिल्ली (Delhi Corona Death Cases in hindi) में हुई हैं।" गौरतलब है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना से 121 व्यक्तियों की मौत हुई है। दिल्ली में लगातार बीते कई दिनों से प्रतिदिन 100 से अधिक लोग कोरोना के कारण अपनी जान गवा रहे हैं।

दिल्ली में वायु प्रदूषण से बढ़े कोरोना रोगी

दिल्ली सरकार के मुताबिक, कोरोना महामारी (Corona pandemic) के इस दौर में पराली जलाने के कारण उत्पन्न हुए प्रदूषण से हालात विकराल हुए हैं। बीते 15 दिन में वायु प्रदूषण (Delhi Pollution) के कारण पहले से अधिक कोरोना रोगियों की मृत्यु हो रही है।

कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु को कम करने के लिए दिल्ली सरकार की तरफ से कोरोनावायरस की जांच (Coronavirus testing in delhi) बड़े स्तर पर की जा रही है। दिल्ली की 2 करोड़ आबादी में से 48.8 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। दिल्ली के अस्पातलों में बेडों की क्षमता बढ़ाई गई। साथ ही मरीजों के लिए आईसीयू और ऑक्सीजन बेड बढ़ाए गए। दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से 1000 अतिरिक्त आईसीयू बेड दिल्ली वालों के लिए आरक्षित करने की अपील भी की है।

सत्येंद्र जैन ने कहा, "कोरोना के कारण होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए कोरोनावायरस (Coronavirus) के मरीजों के लिए होम आइसोलेशन की सुविधा दी गई और प्लाज्मा थेरेपी (plasma Therapy) की गई। कोरोनावायरस के लक्षणों और जांच को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। बड़े स्तर पर कोरोना जांच कराने के लिए जागरूकता अभियान दिल्ली के भीतर चलाए गए।"

पीएम मोदी के साथ हुए 8 राज्यों के सीएम के बैठक में केजरीवाल ने दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामले के लिए प्रदूषण को ठहराया जिम्मेदार

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source