Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Omicron Community Spread in Delhi: दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Health Minister Satyendar Jain) ने गुरुवार को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron variant in Delhi) धीरे-धीरे समुदाय में फैलने लगा है। उन्होंने कहा कि बिना यात्रा इतिहास वाले लोग भी ओमिक्रोन की जांच में पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
दिल्ली में अब तक अनुक्रमित कुल 115 नमूनों में से 46 प्रतिशत ने इसके लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है। जैन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "लेटेस्ट जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट के अनुसार, 46 प्रतिशत मामले ओमिक्रोन वेरिएंट के हैं, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय यात्री और उनके संपर्क में आने वाले दोनों शामिल हैं।"
सत्येंद्र जैन ने कहा कि कुल 200 कोरोना मरीज हॉस्पिटल में हैं, जिनमें दिल्ली के 102 मरीज शामिल हैं और शेष 98 बाहर के हैं। हॉस्पिटल में 200 मरीजों में से 115 एयरपोर्ट से लाए गए। अभी तक किसी भी ओमिक्रोन मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं हुई है। संक्रमण को रोकने के लिए निवारक उपायों के बारे में बात करते हुए मंत्री जैन ने कहा कि दिल्ली ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए पहल की है। शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के पहले चरण को लागू किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि स्कूल, कॉलेज जिम, स्पा बंद कर दिए गए हैं। मेट्रो और बसों में बैठने की क्षमता को घटाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। हमने बड़े पैमाने पर प्रतिबंध लगाए हैं। हमें एक स्पष्ट तस्वीर प्राप्त करने के लिए अगले दो से तीन दिनों तक इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिबंध का परिणाम छह से सात दिनों के बाद दिखाई देता है। अगली डीडीएमए बैठक में हम जरूरत पड़ने पर आगे के प्रतिबंधों पर फैसला करेंगे।"
स्रोत : (IANS Hindi)