
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : November 30, 2021 1:50 PM IST
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने मंगलवार को राज्य सभा में कहा कि भारत में अभी तक ओमिक्रोन वेरिएंट का एक भी केस नहीं आया है। हेल्थ मिनिस्टर ने ये भी कहा कि सरकार ओमिक्रोन वेरिएंट को देश में आने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। एयरपोर्ट पर अंर्तराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग और जीनोम सीक्वेंसिंग शामिल है। मनसुख मंडाविया ने कहा "अभी तक 14 देशों में ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले दर्ज किए जा चुके हैं लेकिन भारत में एक भी केस नहीं है। हम हर संभव सावधानी बरत रहे हैं और जीनोम सीक्वेंसिंग भी कर रहे हैं।
No case of COVID19 variant #Omicron reported in India so far: Health Minister Dr Mansukh Mandaviya said in Rajya Sabha during Question Hour
Source: Sansad TV pic.twitter.com/89sFr7uij1 — ANI (@ANI) November 30, 2021
B.1.1.529 कोरोना वेरिएंट और ओमिक्रोन का पहला केस पिछले हफ्ते सबसे पहले दक्षिणी अफ्रीका में दर्ज किया गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इस वेरिएंट को 'वेरिएंट ऑफ कन्सर्न' कहा है। वेरिएंट की गंभीरता देखते हुए भारत सरकार समेत कई देश की सरकारों ने ट्रेवल गाइडलाइन में बदलाव किया है और ओमिक्रोन प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों की स्ट्रीक्अ स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए हैं।
बता दें कि यूरोपियन देश समेत यूके, साउथ अफ्रीका, ब्राजील, बांग्लादेश, चाइना, मॉरीशस, न्यूजीलेंड, जिम्बावे, सिंगापुर, हॉंग कॉंग, इजराइल और बोट्सवाना ऐसे देश हैं जहां ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले सामने आ चुके हैं।