बढ़ते कोरोना मामलों को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश, कहा 'बूस्टर डोज लगाओ और टेस्टिंग की गति बढ़ाओ'

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राज्यों को निर्देश दिए हैं हाई-रिस्क ग्रुप वाले लोगों को कोविड-19 वैक्सीन जल्द से जल्द लगायी जाए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 24, 2022 10:49 AM IST

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने एक एक समीक्षा मीटिंग बुलायी। इस मीटिंग में देश के कुछ राज्यों में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामलों पर चर्चा की गयी। मीटिंग में इन राज्यों के प्रमुख विशेषज्ञों और अधिकारियों ने हिस्सा लिया। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, मीटिंग में कोविड मामलों की प्रवृत्ति, दैनिक स्तर पर दर्ज किए जा रहे कोविड केसेस, राज्यों में कोविड के एक्टिव मामले, कोविड पॉजिटिविटी और मृत्यु के अलावा टेस्टिंग और जीनोम सिक्वेंसिंग जैसे विषयों पर चर्चा की गयी। वहीं, राज्यों में कोविड वैक्सीनेशन की गति जैसे विषयों पर भी चर्चा की गयी।

कोविड केसेस को नियंत्रित करने के लिए विशेष निर्देश

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने राज्यों में कोविड केसेस को नियंत्रित करने के लिए कई निर्देश दिए, जिनमें कहा गया कि-

  • स्वास्थ्य अधिकारी उन जिलों पर ध्यान केंद्रित करने जहां से कोविड के अधिक मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।
  • समय पर ढंग से संक्रमण के प्रसार का आकलन और नियंत्रण करने के लिए आरटी-पीसीआर के उच्च अनुपात और प्रभावी कोविड -19 निगरानी के साथ पर्याप्त परीक्षण करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
  • इसके साथ ही ही किसी भी संभावित उत्परिवर्तन के लिए स्कैन करने के लिए निगरानी और संपूर्ण जीनोम अनुक्रमण पर ध्यान केंद्रित करना जारी रखे जाएं।
  • कोविड -19 के कारण अस्पताल में भर्ती होने की निगरानी करने का भी निर्देश दिया।
  • वहीं, ऐसे जिले जहां कोविड के बहुत अधिक मामले सामने आ रहे हैं वहां, कोरोना वैक्सीन बूस्टर खुराक दी जाए और वैक्सीनेशन की गति बढ़ायी जाए।

वैक्सीनेशन की गति बढ़ाने के आदेश

मंडाविया अधिकारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, ,"चूंकि हमारे पास एंटी-कोविड वैक्सीन की पर्याप्त खुराकें मौजूद हैं, इसलिए वैक्सीनेशन के लिए पात्र और हाई-रिस्क ग्रुप के लोगों के टीकाकरण में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करें और वैक्सीन की बबार्दी को रोकने के भी प्रयास करें।"

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source