Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 से प्रभावित राज्यों के साथ की समीक्षा बैठक, वायरस से लड़ने का दिया ये मूल मंत्र

स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा बैठक में टेस्ट-ट्रेक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार का पालन करने कि इन पांच रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया।

स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 से प्रभावित राज्यों के साथ की समीक्षा बैठक, वायरस से लड़ने का दिया ये मूल मंत्र
Union Health Minister Dr. Mansukh Mandaviya

Written by Atul Modi |Published : January 28, 2022 8:50 PM IST

दक्षिण भारत के अधिकांश राज्यों में इस समय कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बहुत तेज गति से बढ़ रहे हैं। ज्यादातर राज्यों में हर दिन औसतन 40 से 50 हजार मामले सामने आ रहे हैं। जिस पर लगातार केंद्र सरकार की नजर बनी हुई है। कोरोना की इस रफ्तार को कम करने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर मनसुख मंडाविया ने दक्षिण भारत के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ जन स्वास्थ्य की तैयारियों और वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा की।

स्वास्थ्य मंत्री ने समीक्षा बैठक में टेस्ट-ट्रेक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड-19 के अनुरूप व्यवहार का पालन करने कि इन पांच रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित किया। सभी प्रभावित राज्यों को इन 5 रणनीतियों को मजबूत कर कोरोना से निपटने का मंत्र दिया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दक्षिण भारत के 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ बैठक में कहा 'आपसी समझ केंद्र और राज्यों के बीच सर्वोत्तम प्रथाओं और सहयोगी भावनाओं को साझा करने से हमें महामारी के खिलाफ लड़ाई में मदद मिली है।'

Also Read

More News

अब तक 1 करोड़ से ज्यादा एहतियाती खुराक दी गई

भारत ने शुक्रवार को कोरोना महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक और मील का पत्थर हासिल किया है क्योंकि अब तक 1 करोड़ से ज्यादा एहतियाती खुराक या तीसरा टीका पात्र आबादी को दिया जा चुका है। केंद्र सरकार के कोविन पोर्टल के अनुसार, अब तक फंट्रलाइन वर्कर्स हेल्थकेयर वर्कर्स और 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के बीच कुल 1,02,90,374 ऐहतियाती खुराकें दी गई हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान लगातार नई ऊंचाईयां छू रहा है।"

"केवल 19 दिनों में, हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 प्लस से ज्यादा उम्र के पात्र लोगों को 1 करोड़ से ज्यादा एहतियाती खुराक दी गई है।"

एहतियात के तौर पर खुराक देने का अभियान 10 जनवरी से पूरे देश में शुरू हो गया।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

बीते 24 घंटों में 57 लाख से ज्यादा वैक्सीन खुराक देने के साथ, भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज 164.44 करोड़ से ज्यादा हो गया है।

About the Author

... Read More