
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : November 20, 2020 5:09 PM IST
Covaxin: हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दी गई कोविड वैक्सीन की प्रशिक्षण खुराक
हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को शुक्रवार को कोवैक्सीन का परीक्षण खुराक दिया गया। इस वैक्सीन को भारत में बनाया गया है। विज टीके के तीसरे चरण के परीक्षण के लिए स्वयंसेवकों में शामिल थे।
67 वर्षीय भाजपा नेता को अंबाला के सिविल अस्पताल में ये खुराक दी गई।
वह किसी भी राज्य सरकार के पहले कैबिनेट मंत्री हैं जो ट्रायल खुराक लेने के लिए अपनी इच्छा से आगे आए हैं।
सिविल सर्जन कुलदीप सिंह ने कहा कि विज को कोवैक्सीन खुराक दी गई है।
खुराक देने से पहले, विज के अस्पताल में कुछ जरूरी टेस्ट किए गए।
मंत्री ने मीडिया को बताया कि टीका अगले साल की शुरूआत तक लोगों के लिए उपलब्ध होने की संभावना है।
#WATCH Haryana Health Minister Anil Vij being administered a trial dose of #Covaxin, at a hospital in Ambala.
He had offered to be the first volunteer for the third phase trial of Covaxin, which started in the state today. pic.twitter.com/xKuXWLeFAB — ANI (@ANI) November 20, 2020
--आईएएनएस