Twin Tower गिराने के कारण बढ़ा इन हेल्थ प्रॉब्लम्स का खतरा, नुकसान से बचने के लिए करें ये उपाय

ऐसा अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों तक हवा यूं ही प्रदूषित रहेगी। ऐसे में ट्वीन टॉवर के आसपास की बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों के घरों में धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण हवा के साथ पहुंचेंगे और इससे उनके  स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ सकता है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 29, 2022 8:27 AM IST

Health Hazards After Twin Tower Demolition : नोएडा के  सेक्टर 93ए में स्थित ट्विन टॉवर को रविवार को ध्वस्त कर दिया गया। इन बहुमंजिला इमारतों को कुछ ही सेकेंड में जमींदोज कर दिया गया और इसके बाद आसपास हर तरफ धुएं और धूल के बादल दिखायी देने लगे। जानकारों का कहना है कि अगले 3-4 दिनों तक इसी तरह ट्वीन टॉवर के आसपास के क्षेत्र में धुएं के बादल छाए रहेंगे और इसीलिए, बच्चों और बुजुर्गों को मास्क लगाने की सलाह दी गयी है। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विपुल सिंह ने कहा है कि," इमारतें गिराने के बाद दो तरह की धूल हवा में उड़ेगी। हवा में मौजूद धूल के मोटे कण तो थोड़ी देर में जमीन पर गिर जाते हैं वहीं, हवा में फैले छोटे-छोटे कण कई दिनों तक हवा में तैरते रहेंगे। ऐसा अनुमान है कि अगले 3-4 दिनों तक हवा यूं ही प्रदूषित रहेगी। ऐसे में ट्वीन टॉवर के आसपास की बिल्डिंगों में रहने वाले लोगों के घरों में धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण हवा के साथ पहुंचेंगे और इससे उनके  स्वास्थ्य पर भी खराब असर पड़ सकता है।"

ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा और खुद को सुरक्षित रखने के लिए कुछ सावधानियां बरतनी होंगी। आइए जानें बिल्डिंग गिराए जाने के बाद लोगों के लिए किस तरह का स्वास्थ्य संकट उत्पन्न हुआ है और उन्हें इसके खतरों से बचने के लिए क्या करना चाहिए। (Health Hazards After Twin Tower Demolition In Hindi)

बढ़ सकती हैं फेफड़ों की बीमारियां (Lung related problems)

जानकारों के अनुसार, इमारते गिराने के बाद हवा में सीमेंट (cement) के छोटे-छोटे कण भी फैल गए होंगे जिन्हें सामान्य तरीके से आंखों से नहीं देखा जा सकता है। लेकिन, ये कण सांस के माध्यम से आसपास मौजूद  लोगों के फेफड़ों तक पहुंच सकते हैं जिससे, अस्थमा के लक्षण(Symptoms of Asthma) ट्रिगर होने जैसी कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, इसके साथ ही ये हेल्थ प्रॉब्लम्स भी बढ़ सकती हैं-

  • खांसी और गले में खिचखिच
  • एलर्जिक रिएक्शन्स (Allergic reations)
  • आंखों में जलन और ठीक से ना दिखायी देने जैसी समस्या
  • सिरदर्द
  • त्वचा और सिर में खुजली

स्वास्थ्य समस्याओं से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

धुएं और प्रदूषण से होनेवाले नुकसान से बचने के लिए लोग इस तरह के उपाय (Precautions to stay safe and avoid health problems) अपना सकते हैं-

  • खिड़कियां और दरवाजे बहुत जरूरी होने पर ही खोलें।
  • हमेशा मास्क पहनकर रखें।
  • आंखों में जलन या त्वचा पर खुजली जैसी समस्याएं दिखें तो तुरंत अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियों या थायरॉइड जैसी समस्याओं के मरीजों को अगर सांस लेने में तकलीफ या सीने में दर्द जैसी शिकायत हो तो इसे नजरअंदाज ना करें और तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।
  • अपनी दवाइयां समय पर लें।
  • हाथों की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
  • घर में धूल-मिट्टी जमा होने से रोकने के लिए बार-बार घर में झाड़ू-पोंधा और वैक्यूम क्लीनिंग करें।
  • एसी का इस्तेमाल करते हैं तो उसके फिल्टर की सफाई का ध्यान रखें।
  • हेल्दी डाइट लें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं।

(आईएएनएस)

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source