... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : February 1, 2023 2:12 PM IST
2047 तक देश में जड़ से खत्म होगी ये बड़ी बीमारी! जानें स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट से क्या-क्या मिला
Health Budget 2023 : भारत के हेल्थकेयर सेक्टर की बजट से लगी आस कितनी पूरी होगी ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के पिटाने से स्वास्थ्य क्षेत्र को क्या-क्या मिला ये जानना जरूरी है। वित्त मंत्री सीतारमण ने 2023-24 बजट की घोषणा की, जिसमें हेल्थकेयर सेक्टर से लेकर फार्मा और मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में लगे सभी के लिए कुछ न कुछ सामने आया है। बजट से एक चीज, जो सबसे ज्यादा बड़ी और महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है वो ये कि देश को 2047 तक एनीमिया यानि खून की कमी को जड़ से खत्म करने का दावा किया गया है। आइए जानते हैं बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी जरूरी जानकारियां।
1-देश में 157 नए नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। ये नए कॉलेज 2014 से स्थापित 157 मेडिकल कॉलेज की जगह पर ही बनाए जाएंगे।
#Budget2023
157 new nursing colleges to be established in colocation with existing 157 medical colleges set up since 2014#AmritKaalBudget — PIB India (@PIB_India) February 1, 2023
2-देश में 102 करोड़ लोगों को 220 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।
3-2047 तक खून की कमी यानि सिकल सेल एनीमिया को जड़ से खत्म करने के लिए एक मिशन बनाया जाएगा।
4-प्रभावित जनजातिय इलाकों में 0 से 40 साल की उम्र के 7 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी।
5-शोध में निवेश को बढ़ावा देने के लिए फार्मा में शोध के लिए नए प्रोगाम को शुरू किया जाएगा।
देश में चुनिंदा ICMR labs में मौजूद सुविधाओं को शोध के लिए उपलब्ध के लिए रखा जाएगा। ये शोध देश की दिग्गज कंपनियां कृषि, स्वास्थ्य के क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के लिए करेंगी।
#Budget2023
Facilities in select ICMR labs to be made available for research by public and private medical college faculty, private sector research teams for encouraging collaborative research and innovation#AmritKaalBudget — PIB India (@PIB_India) February 1, 2023
देश के सर्वोच्च शिक्षा संस्थानों में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तीन केंद्र खोले जाएंगे, जहां स्वास्थ्य क्षेत्र में एआई तकनीक पर जोर दिया जाएगा।
बीते साल यानि 2022 से 23 के बजट में स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय को 86, 201 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। इसके अलावा निर्मला सीतारमण ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की घोषणा थी और साथ ही नेशनल टेली मेंटल हेल्थ प्रोग्राम भी शुरू किया गया था।