चाय पीने वालों का दिमाग करता है दूसरों से बेहतर काम, रिसर्च का दावा

हाल ही में एक रिसर्च में कहा गया कि, चाय के सेवन से दिमाग की संरचना पर असर पड़ता है। इस रिसर्च के अनुसार, जो लोग रोज़ाना चाय पीते हैं। उन लोगों को इसके फायदे ज़्यादा मिलते हैं। जबकि, जिन लोगों को चाय पीना पसंद नहीं या जो कभी-कभार चाय का सेवन करते हैं, उनकी तुलना में चाय पीने वाले लोगों के मस्तिष्क की संरचना बेहतर होती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : August 20, 2020 12:58 PM IST

Health Benefits of Tea: चाय के स्वाद के शौकीन दुनियाभर में है। इस स्वादिष्ट ड्रिंक को पीने वाले करोड़ों लोग हैं, जो दिन में किसी भी समय चाय पीने के लिए तैयार रहते हैं। अलग-अलग स्थानों पर को बनाने का तरीका अलग होता है। इसमें, अलग-अलग तरह के मसाले और हर्ब्स मिलाकर इसकी लज़्ज़त बढ़ाने की कोशिश की जाती है। कई लोगों के लिए चाय एक दवा की तरह भी काम करती है। सुबह होने वाला सिर दर्द, थकान, सुस्ती और मूड ख़राब होने पर लोग चाय पीते हैं। तो वहीं सर्दी-खांसी जैसी वायरल बीमारियों के लिए हर्बल चाय एक घरेलू नुस्खे के तौर पर पी जाती है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, चाय पीने हमारे ब्रेन के लिए भी अच्छा है? आइए जानते हैं कैसे-

हाल ही में एक रिसर्च में कहा गया कि, चाय के सेवन से दिमाग की संरचना पर असर पड़ता है। इस रिसर्च के अनुसार, जो लोग रोज़ाना चाय पीते हैं। उन लोगों को इसके फायदे ज़्यादा मिलते हैं। जबकि, जिन लोगों को चाय पीना पसंद नहीं या जो कभी-कभार चाय का सेवन करते हैं, उनकी तुलना में चाय पीने वाले लोगों के मस्तिष्क की संरचना बेहतर होती है।

क्या हैं चाय पीने के फायदे, रिसर्च में आए सामने:

यह रिसर्च पेपर जर्नल एजिंग में छापा गया। इस रिसर्च का टाइटल था, 'हैबिटेल टी ड्रिंकिंग ब्रेन एफिशिएंसी: ब्रेन कनेक्टिविटी इम्पैक्ट'। रिसर्च के दौरान ,ऐसे लोगों की आदतों पर ध्यान दिया गया जो रोज चाय पीते हैं। वहीं, इस स्टडी में एक ऐसे ग्रुप को भी शामिल किया गया जो चाय नहीं पीता।  रिसर्च में शामिल लोगों की उम्र 60 साल और उससे अधिक थी। इन सभी लोगों ने अपनी मेंटल हेल्थ, डेली लाइफस्टाइल और ओवरऑल हेल्थ के बारे में जानकारियां उपलब्ध करायीं।

इस आधार पर इन लोगों को 2 अलग-अलग समूहों में बांटा गया। निश्चित अवधि के बाद इन सभी लोगों का एमआरआई स्कैन सहित कुछ टेस्ट किए गए। रिसर्च के दौरान पता चला कि, चाय पीने वाले लोगों और चाय से परहेज करने वालों के दिमाग के कार्य में काफी अंतर होता है। इस रिसर्च के परिणामों के आधार पर साइंटिस्ट ने कहा कि, चाय पीने से दिमागी संचरना पर अच्छा असर होता है। चाय पीने वाले लोगों के दिमाग क्रिएटिविटी और कार्यकुशलता में अधिक सक्षम पाए गए। इसी तरह चाय पीने वालों के ब्रेन के दोनों हिस्सों में अच्छी  इसी तरह चाय पीने वालों के ब्रेन के दोनों हिस्सों में अच्छी संरचनात्मक कनेक्टिविटी भी होती है।

शंकुतला देवी की तरह आपका बच्चा भी बन सकता है गणित में होशियार, ब्रेन पॉवर बढ़ाने के लिए खिलाएं ये 5 फूड्स

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source