Health Benefits of Moong Dal: इम्यूनिटी पावर को बढ़ाता है मूंग की दाल, जानें और भी कई फायदे

Health Benefits of Moong Dal: दाल एक संतुलित आहार है, इसलिए डॉक्टर्स शिशु को भी दाल का पानी पिलाने की सलाह देते हैं। डॉक्टर्स सभी तरह के दाल खाने की सलाह (Health Benefits of Moong Dal) देते हैं। मूंग की दाल सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक (Health Benefits of Moong Dal) होता है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : March 16, 2020 12:14 PM IST

Health Benefits of Moong Dal: दाल एक संतुलित आहार है, इसलिए डॉक्टर्स शिशु को भी दाल का पानी पिलाने की सलाह देते हैं। डॉक्टर्स सभी तरह के दाल खाने की सलाह (Health Benefits of Moong Dal) देते हैं। मूंग की दाल सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक (Health Benefits of Moong Dal) होता है। यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे लोगों को मूंग की दाल खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह हेल्दी और लाइट दाल होती है। जिससे यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसमें कई पौषक तत्व मौजूद होता है। इसके साथ ही मूंग के दाल में वजन कम (Moong Good for Weight loss ) करने से लेकर ब्लड प्रेशर (Moong Good for Blood Pressure) को कंट्रोल करने की क्षमता होती है। चलिए जानते हैं मूंग की दाल खाने (Moong Good for Weight Loss) के और भी कई फायदे-

इम्यूनिटी बढ़ाने में फायदेमंद

आज के समय में बढ़ती बीमारी को देखते हुए इम्यूनिटी पावर (Immunity Power) को मजबूत करने की सलाह दी जा रही है। ऐसे में मूंग की दाल (Moong Dal) खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मूंग की दाल में इम्यूनिटी पावर बढ़ाने की शक्ति होती है।

ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

मूंग की दाल ब्लड प्रेशर (Moong Dal) को कंट्रोल करने में कारगर साबित होता है। इसमें भरपूर रूप से फाइबर (Fyber), पोटेशियम (Potassium), मैग्नेशियम के गुण पाए जात हैं। फाइबर घुलनशील होता है, जो खाने को हमारे आंतों तक पहुंचाने में सहायक होती है। इसके साथ ही अगर आपको पेट से संबंधित कोई भी समस्या होती है, तो डॉक्टर्स आपको मूंग की दाल खाने की सलाह देते हैं। क्योंकि इससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

Weight Loss Recipe : एप्पल सिडर वेनेगर से बनी इस ड्रिंक को पीते ही, 7 दिन में हो जाएगा वजन कम

वजन को कर सकते हैं कंट्रोल

वजन को कम करने के लिए डाइट में हाई प्रोटीन (High Protein) को शामिल करना जरूरी होता है। ऐसे में मूंग की दाल आपके लिए काफी अच्छा डाइट (Healthy Diet) हो सकता है। हाई प्रोटीन (High Protein) भोजन करने से भूख कम लगती है। इससे आप अपने बढ़ते वजन को काफी कंट्रोल (Weight Control) में कर सकते हैं।

मेटाबॉलिज्म को करे बेहतर

खराब मेटाबॉलिज्म की वजह से ही कुपच और एसिडिटी (Acidity) की समस्या होती है। ऐसे में मूंग की दाल (Moong Dal) आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। मूंग की दाल मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में काफी मददगार होता है। जिससे पेट एसिडिटी और अपच की समस्या को कंट्रोल में रहती है।

Spices to Boost Immunity : कोरोनावायरस से बचना है तो भोजन में शामिल करें ये 4 मसाले, बूस्ट होगी रोग प्रतिरोधक क्षमता, फ्लू से भी होगा बचाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source