... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सिर्फ 20 मिनट की एक्सरसाइज से कंट्रोल होगी डायबिटीज! जानें खाना खाने के बाद टहलने के फायदे
20 minutes walk benefits : एक्सरसाइज हमारी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है, ये बात तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं लेकिन दिन में कितने मिनट की एक्सरसाइज आपको फिट रखने में मदद करती है, इसका पता ही शायद ज्यादातर लोगों को हो। ज्यादातर लोग 30 की उम्र में एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि 40 के बाद कैसे अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को कम किया जा सकता है? नियमित रूप से एक्सरसाइज आपको न सिर्फ फिट रखती है बल्कि कुछ बीमारियों के खतरे से भी बचाती है। आइए आपको बताते हैं दिन में कितने मिनट की एक्सरसाइज आपको बीमारियों के साथ-साथ अस्पताल से दूर रखने में मदद करती है।
दरअसल हाल ही में हुई एक स्टडी में ये सामने आया है कि रोजाना 20 मिनट की एक्सरसाइज आपको गंभीर स्वास्थ्य स्थितियों से बचाने में तो मदद करती ही है साथ ही अस्पताल में भर्ती होने के खतरे को भी कम करती है। इसलिए जरूरी है कि आप दिन में थोड़ा बहुत वक्त निकालकर एक्सरसाइज जरूर करें।
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि दुनिया का कोई शख्स कभी बीमार नहीं पड़ता हो। सभी बीमार पड़ते हैं लेकिन कुछ लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ते हैं तो कुछ लोग जल्दी रिकवर कर जाते हैं। हालांकि आप अपने लाइफस्टाइल में बदलाव कर बीमार होने के खतरे को जरूर कम कर सकते हैं। और जब बात प्राकृतिक रूप से बीमारी के खतरे को कम करने की हो तो एक्सरसाइज इसमें अहम भूमिका निभाती है। इस बात की पुष्टि कई स्टडी में साफ हो चुकी है।
JAMA नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस स्टडी में 42 से 78 की उम्र के 81 हजार से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था। इस स्टडी में ये साफ हुआ कि रोजाना 20 मिनट की एक्सरसाइज आपको लंबे वक्त तक अस्पताल में भर्ती होने से रोकने में मदद करती है। अध्ययन में शामिल लोगों को एक सप्ताह के लिए फिटनेस ट्रेकर पहनाया गया और इन्हें 7 वर्षों तक ट्रेक किया गया।
शोधकर्ताओं का कहना है कि जिन लोगों ने शारीरिक रूप से एक्सरसाइज को धीरे-धीरे बढ़ाया उन्हें अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम हो गया। बता दें कि रोजाना 20 मिनट की एक्सरसाइज से अस्पताल में भर्तीहोने का खतरा 3.8 फीसदी तक कम हो गया। वहीं डायबिटीज रोगियों को 23 फीसदी तक अस्पताल में भर्ती होने का खतरा कम हुआ।
रोजाना एक्सरसाइज करने से आपको डायबिटीज, निमोनिया, स्ट्रोक, गॉलब्लैडर डिजीज, खून की कमी, यूरिनरी ट्रैक्स इंफेक्शन, थ्रोम्बोएम्बोलिज्म जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
फिट और हेल्दी रहने के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है शारीरिक रूप से फिट रहना और खासतौर पर जब आपकी उम्र बढ़ रही हो तो ये और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। इसलिए अगर आपको उम्र के साथ होने वाली समस्याओं से बचना है तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करें ताकि आपकी मांसपेशियों की ग्रोथ सही रहे और आप अपने रोजाना के काम आसानी से कर सकें।