विडियो के माध्यम से की अमिताभ बच्चन ने एड्स की जागरूकता

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : December 1, 2014 12:57 PM IST

एचआईवी को ह्यूमन इम्मयूनोडिफिशियेंसि वायरस ( human immuno deficiency virus) कहते हैं। इस वायरस के फैलने के कारण ही एड्स की बीमारी होती है। यह बीमारी पूरे भारत को अपने कब्जे मे धीरे-धीरे लेता जा रहा है। इसका मूल कारण है लोगों को इस बारे में सही जानकारी नहीं है। एड्स की बीमारी का सबसे खतरनाक बात यह है कि इससे ठीक होने का कोई उपाय नहीं है। जब आपको इस बारे में सही जानकारी होगी तभी आप इस बीमारी से खुद को बचा पायेंगे। एड्स से बचने का एक ही उपाय है सावधानी बरतना। एचआईवी वायरस हमारे शरीर के प्रतिरक्षी तंत्र (immune system) को नष्ट कर देता है, जिसके कारण कोई भी साधारण बीमारी अपना भयंकर रूप धारण कर लेता है, जो मृत्यु का कारण बन जाता है। एचआईवी खून, माँ का दूध और यौन रस के द्वारा फैलता है, जिसको हाई रिस्क बॉडी फ्लुइड्स का नाम दे सकते है। एचआईवी वायरस का शरीर में सीधा प्रवेश घाव या चोट और प्राकृतिक द्वार के द्वारा होता है। यह वायरस मनुष्य के द्वारा फैलता है। इससे बचने के लिए इन बातों का ध्यान रखें:

  • किसी का रेजर इस्तेमाल न करें
  • नया सूई (injection) का ही इस्तेमाल करें
  • बिना कॉन्डोम के किसी के साथ शारीरिक संपर्क स्थापित न करें
  • शादी के पहले लड़का या लड़की दोनों एचआईवी वायरस की जाँच ज़रूर करवा लें

ध्यान रहें सावधानी ही एड्स से बचने  का एकमात्र उपाय है। चित्र स्रोत: Getty imagesएड्स के बारे में जानकारी:


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source