महापर्व छठ पूजा का महत्व और उपवास के बाद का आहार

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : October 29, 2014 7:07 PM IST

सूर्य के प्रति आस्था और श्रद्धा ज्ञापन करने का एकमात्र महापर्व छठपूजा है। इस पूजा की विशेष बात यह है कि पुरूष और नारी दोनों छठ पूजा करते हैं। बिहार औेर उत्तरप्रदेश में सामान्यतः यह पूजा की जाती है।

लोक आस्था का महापर्व छठ  मूलतः चार दिनों तक चलता है। इस अनुष्ठान का दूसरा दिन 'खरना' के साथ ही पूरा माहौल भक्तिमय हो जाता है। सूर्यभक्ति में सराबोर व्रतियाँ सूर्यास्त के बाद प्रसाद बनाकर खरना करते हैं। खरना के साथ ही व्रतियों का 36 घंटे तक का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। गंगा तटों पर व्रती बड़ी संख्या में एकत्र होकर सूर्य की अराधना करते हैं। व्रती स्नान कर मिट्टी के बने चूल्हे में आम की लकड़ी जलाकर गुड़ में बनी खीर और रोटी बनाकर भगवान भास्कर की पूजा कर भोग लगाते हैं । इस गुड़ से बने खीर को 'रसियाओ' कहते हैं । खरना को 'लोहड़ा' भी कहा जाता है। यह पर्व मूलतः नहाय-खाय से शुरू हो जाता है।  इसके तहत व्रती महिलाएं-पुरुष अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य की पूजा करते है और अघ्र्य देते हैं। अगले दिन व्रती उदीयमान (उगते हुए) सूर्य को अघ्र्य देने के बाद व्रत का समापन  करते हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को तीन बार अघ्र्य दिया जाता है। रात्रि जागरण के पश्चात उगते सूर्य को फिर से इसी तरह से अघ्र्य दिया जाता है।

इस साल 30 अक्टूबर की सुबह में उगते सूर्य को अघ्र्य देकर छठ पूजा का समापन किया जाएगा। इसके बाद  व्रती प्रसाद  खाकर व्रत खोलेंगे। श्रद्धालु सूर्य की पूजा अपने परिवार की समृद्धि और कष्ट के निवारण के आशय से करते हैं।

उपवास तोड़ने के बाद श्रद्धालुओं के लिए आहार-योजना:

  • तीन दिन के कठीन निर्जला उपवास तोड़ने के लिए सबसे पहले थोड़ा-सा अदरक चबाकर खाना चाहिए।
  • उसके बाद गुनगुने गर्म पानी में गुड़ को घोलकर पीना चाहिए क्योंकि लंबे उपवास के बाद पेट में एसीडिटी होने की संभावना बढ़ जाती  है। गुड़ पाचन शक्ति को बढ़ाने के साथ-साथ उपवास के कारण बुझे हुए आवाज को खोलने में भी मदद करता है।
  • अपने भोजन में लौकी का कुछ भी व्यंजन पका कर ज़रूर खायें क्योंकि यह पेट को ठंडा रखने में मदद करता है। लौकी आसानी से हजम होने वाला सब्ज़ी है और यह पेट में एसीडिटी संबंधी किसी भी समस्या को दूर करने में मदद करता है। लौकी में जल की मात्रा ज़्यादा होने के कारण निर्जला उपवास के कारण शरीर में जो जल की कमी होती है उसको पूरा करने में मदद करता है। अतः उपवास के बाद हल्का खायें और स्वस्थ रहें।

स्रोत: IANS Hindi

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source