
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : December 20, 2014 9:39 PM IST
सचिन तेंदुलकर भारत के लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। उन्होंने अपने आत्मकथा(autobiography) ‘प्लेइंग इन माइ वे’ (Playing It My Way) में अपने वज़न घटाने की एक दिलचस्प घटना का बयान किया है। शादी के प्यार में वे अपने रूटीन और नियम से बाहर चले गए थे, जिसका परिणाम यह हुआ कि प्यार ने शरीर के वज़न का रूप ले लिया। उन्होंने लिखा है कि हॉनिमून के दौरान जीवन का आनंद तो उठाया ही साथ ही भोजन के स्वाद का भी पूरी तरह से लुत्फ़ उठाया।
उसके बाद उन्होंने वज़न घटाने के बारे में लिखा है कि हॉनिमून का आनंद उठाने का फल यह हुआ कि किसी भी कपड़े मे वे फिट नहीं हो रहे थे। उनका कमर कई इंच बढ़ गया था। तब उन्हें एहसास हुआ कि अब तो वज़न घटाना ही है। 1995 में उस वक्त कोई बड़े खेल का भी समय नहीं था।उस वक्त मुम्बई में उन्होंने अपने घर में ही वज़न घटाने की प्रक्रिया का शुभारंभ कर दिया। बीस दिनों तक उनके डायट का प्रोग्राम ऐसा था-
वे बिना चीनी के चाय पीते थे,उबला हुआ चना, संतरा और मौसम्बी या मीठा नींबू (sweet lime )खाते थे। फिर से पुराने शेप में वापस आने के लिए उन्होंने वेट- ट्रैनिंग के अनुसार व्यायाम और रोज सुबह एक घंटा दौड़ना शुरू किया। साथ ही नियमित रूप से शाम को दो घंटा टेबल- टेनिस खेलना शुरू किया। यहाँ तक टेनिस खेलने के दौरान बॉल खुद लेने जाते थे। उन्होंने ये भी बताया कि वे बॉल को इतना जोर से मारते थे कि बॉल सामने के खिलाड़ी के पीछे चला जाता था,और वे ही बॉल को लेने जाते थे। इस कठिन परिश्रम का फल यह हुआ कि उन्होंने बीस दिनों मे दस किलो वज़न घटा लिया। लेकिन इस तरह से वज़न घटाने के कारण वे कमजोरी महसूस करने लगे थे, और तब उन्होंने इस डायट को बंद किया और खाना शुरू किया। तीन सप्ताह के बाद उन्होंने डायट में उबला हुआ पालक और ब्रोल्की लेना शुरू किया थे।उसके बाद धीरे-धीरे उन्होंने सामान्य डायट लेना शुरू किया।
सावधानी के कुछ शब्द- सचिन तेंदुलकर ने जिस डायट का जिक्र किया है उसे क्रैश डायट कहते हैं, जो बिल्कुल ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। और हम TheHealthSite.com Hindi कभी भी इस प्रकार का सलाह नहीं देंगे। पढ़े- 20 तरीकों से 20 दिनों में वज़न घटायें
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।