
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : December 17, 2014 3:03 PM IST
जब से ‘पी के’ फिल्म का पोस्टर नजर आना शुरू हुआ है तब से यह फिल्म चर्चा में है। राजकुमार हिरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत नजर आयेंगे। इस फिल्म को 19 दिसम्बर में मुक्ति मिलने वाली है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन के ‘बैंग बैंग’ और शाहरूख खान के ‘हैप्पी न्यू ईयर’ के बाद इस फिल्म में नए किरदार के रूप में आमिर खान के एब्स पर सबकी नजर है। ‘पी के’ के पोस्टर में पहली बार आमिर खान नग्न रूप में नजर आते हैं, जिसमें उनके टोन्ड बॉडी को देख कर सब अवाक् रह गए है। वह हर फिल्म में अपने किरदार को जीवन्त बनाने के लिए कुछ न कुछ अलग करते ही रहते हैं। आमिर खान को मि. परफेक्शनीस्ट माना जाता है क्योंकि हर फिल्म में उनके किरदार का अलग ही नजरिया होता है। इस फिल्म में वे एक एलियन का किरदार निभा रहे हैं, इसलिए फिल्म के माँग के अनुसार उन्होंने धूम 3 के बाद अपने को नया लुक दिया। धूम 3 में वे एक जिम्नैस्ट (gymnast) की भूमिका निभा रहे थे जिसके लिए उन्होंने विशेष प्रकार का ट्रेनिंग और वर्क आउट रेजिमन (workout regimen) का सहारा लिया था। ‘गजनी’ फिल्म में पैक्ड मसल्स दिखाने के लिए 73 किलो का वज़न बनाया था तो धूम 3 के लिए 60 किलो वज़न घटाया था। चलिए धूम 3 के डायट के बारे में जानते हैं-
वे पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके खाना खाते थे और चार लीटर पानी पीते थे। आहार या डायट में-
नाश्ता- फल, अंडे की सफेदी, मूसली ( अन्न और फलों का मिश्रण) और ग्रीन टी
मिड डे- फल या सब्जी का शोरबा
लंच- दाल, रोटी, सब्ज़ी और दही
शाम को स्नैक्स में- चाय/ चीज़ क्यूब्स/रस्क
डिनर- उबली हुई सब्ज़ी/ग्रिल्ड चिकन या मछली और सलाद
‘मीड डे’ में उन्होंने यह बताया था कि एक जिमनैस्ट को लचीला और हलका शरीर की ज़रूरत होती है। इसके लिए उन्होंने कई तरह के फ्री हैन्ड एक्सरसाइज और विशेष प्रकार की ट्रेनिंग ली थी।
चित्र स्रोत: bollywoodlife.com
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।