6 घरेलु उपायों के द्वारा खुजली से राहत पायें

अगर आप खुजली से परेशान हैं तो इन घरेलु उपायों के द्वारा इससे राहत पायें लेकिन कारण का पता चलने पर डॉक्टर से सलाह ले लेना अच्छा होता है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : December 31, 2014 6:40 PM IST

जब कभी भी शरीर के किसी अंग में खुजली शुरू होती है तो खुद को रोकना मुश्किल हो जाता है। खुजलाने से सिर्फ कुछ देर के लिए ही राहत मिलती है और शरीर पर खुजलाने के कारण दाग बन जाता है, जो बाद में बूरा लगता है। साधारणतः रूखी त्वचा के कारण खुजली की समस्या उत्पन्न होती है। असल में शरीर में जब किसी तरह का बेचैनी होता है तब खुजली होने लगती है, जो बहुत ही परेशान करता है। कुछ घरेलु उपायों के द्वारा इस परेशानी से बचा जा सकता है यानि इन घरेलु उपायों के द्वारा त्वचा को मॉश्चराइज़ भी किया जा सकता है-

नारियल का तेल-

पुराने जमाने से यह बात चली आ रही है कि नारियल का तेल त्वचा के किसी भी प्रकार के खुजली से राहत दिलाने में मदद करता है। चाहे आपकी त्वचा रूखी हो या मच्छर ने काटा हो नारियल के तेल के पास सब समस्याओं का हल है। जिस जगह पर खुजली हो रही है उस जगह पर नारियल का तेल लगा दें। सर्दी के दिनों में जब आपकी त्वचा रूखी हो जाती है तब पूरे बदन में नारियल का तेल लगाने से आपकी त्वचा की नमी लौट आती है।

पेट्रोलियम जेली-

अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो पेट्रोलियम जेली से अच्छा उपचार दूसरा कुछ नहीं है। इसमें कुछ भी हानिकारक रसायन (chemical) नहीं होता है। यह सिर्फ खुजली से राहत ही नहीं दिलाता है बल्कि खुजली होने से भी रोकता है। यह सस्ता भी होता है और आप जितना चाहे इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

नींबू-

इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है साथ ही इसका ब्लीचिंग का गुण खुजली से राहत दिलाने में बहुत मदद करता है। नींबू को काटकर उसके रस की कुछ बूंदे खुजली वाले जगह लगाकर सूखने के लिए छोड़ देना चाहिए। कुछ देर के बाद आपको खुजली से राहत मिल जाएगी।

बेकिंग सोडा-

अगर खुजली बहुत छोटे जगह को लेकर हो रही है तो बेकिंग सोडा से राहत पाया जा सकता है। एक भाग पानी और तीन भाग बेकिंग सोडा मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। इस पेस्ट को खुजली वाले जगह पर लगाने से जल्दी राहत मिल जाती है मगर त्वचा अगर रूखी और फटी हुई है तो इसका इस्तेमाल न करें।

तुलसी-

तुलसी के पत्तों में थाइमोल (thymol), और कैम्फर (camphor) होता है जो त्वचा के खुजली को कम करने में मदद करता है। सिर्फ कुछ पत्तों को लेकर थोड़ा मसलकर खुजली वाले जगह पर लगा दें। या तुलसी का काढ़ा बनाकर रूई के गोले को इसमें भिगोकर खुजली वाले जगह पर लगायें इससे तुरन्त राहत मिल जाता है।

एप्पल साइडर विनेगर-

वैसे तो इसका इस्तुलसीतेमाल साधारणतः रूसी से राहत पाने के लिए किया जाता है।इसका एन्टीसेप्टिक और एन्टीफंगल गुण खुजली से भी राहत दिलाने में बहुत मदद करता है।एप्पल साइडर विनेगर में रूई को भिगोकर खुजली वाले जगह पर लगाने से राहत मिल जाता है।

ऐलो वेरा-

ऐलो वेरा एक ऐसा प्राकृतिक चीज है जो त्वचा के नमी को लौटाने में बहुत मदद करता है। खुजली वाले जगह पर जेल लगाने से तुरन्त राहत मिल जाता है। इसके पत्ते को लंबा काटकर जेल को निकाल लें और इसका इस्तेमाल करें।

इन घरेलु उपचारों के द्वारा आपको खुजली से तो राहत मिल जाएगी लेकिन यह यदि किसी बीमारी का रूप ले रहा है तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि ये घरेलु पदार्थ किसी बीमारी का इलाज नहीं है।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source