वज़न घटाने के कुछ सरल तरीके

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : October 28, 2014 7:33 PM IST

जो लोग रात को जाग कर काम करते हैं  और पूरी नींद सो नहीं पाते हैं उनमें वज़न बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।  रात को जाग कर काम करने के लिए लोग कॉफी या चाय पीने के साथ-साथ तैलाक्त आहार का सेवन करते रहते हैं। अपर्याप्त मात्रा में सोने के कारण ग्रेनेल (ghrelin) और लेप्टीन (leptin) नामक हार्मोन का निष्कासन होने लगता है जिससे भूख लगने लगती है। और लोग भूख को शांत करने के लिए जंक फूड, कॉफी, कार्बोनेटेड ड्रिंक, मीठा लेना पंसद करते हैं। जिसका दुष्प्रभाव यह होता है कि धीरे-धीरे आप में चिड़चिड़ापन, थकान और एकाग्रता की कमी आ जाती है। पढ़े:  वज़न घटाने के लिए फाइबरयुक्त आहार खायें

इस समस्या से निजात पाने और वज़न को कम करने के लिए इन तरीकों को अपनायें:

पर्याप्त मात्रा में सोयें: मनुष्य को सात से आठ घंटे की नींद शरीर को पूरा आराम प्रदान करने के लिए ज़रूरी होता है। इससे आप सुबह जब जागेंगे तब खुद को ऊर्जायुक्त महसूस करेंगे। सुबह का प्रोटीनयुक्त नाश्ता सारा दिन ऊर्जायुक्त रहने और जंक फूड खाने से आपको दूर रखेगा। यह प्रक्रिया निश्चित रूप से वज़न घटाने में मदद करता है।

नियमित रूप से व्यायाम करें: खुद को स्वस्थ और ऊर्जायुक्त रखने के लिए नियमित व्यायाम ज़रूरी होता है। क्योंकि इससे आपके शरीर में चयापचय (metabolism) का स्तर बढ़ता है जो वज़न को घटाने में मदद करता है। पढ़े: योग अभ्यास के द्वारा पेट की चर्बी कम करें

तैलाक्त भोजन करने से बचें: रात को जागने के कारण जब भूख लगती है तब तैलाक्त भोजन न करें बल्कि स्नैक्स में नट, स्प्राउट, जूस आदि ले सकते हैं जो कैलोरी को बढ़ने नहीं देगा और आपके वज़न को नियंत्रित रखेगा। पढ़े: स्नैक्स टाइम में खायें अंकुरित मूंग का सलाद

खाना खाकर तुरन्त न सोयें: रात को सोने के तीन घंटे पहले हल्का खाना खाना चाहिए। जिससे खाना आसानी से हजम हो जायें और सोने में कोई मुश्किल न हो।

इसलिए वज़न को घटाने के लिए संतुलित मात्रा में आहार का सेवन करने के साथ-साथ सही समय पर पर्याप्त नींद सोना ज़रूरी होता है।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source