प्राकृतिक और घरेलु तरीके से रक्त में हिमोग्लोबिन (hemoglobin) की मात्रा बढ़ायें

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : August 5, 2015 11:54 AM IST

Read this in English.

कभी-कभी खराब जीवनशैली और खान-पान पर सही तरह से ध्यान नहीं देने पर रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाने की समस्या आम हो गई है। आम तौर पर रक्त में हिमोग्लोबिन की मात्रा कम हो जाने के बीमारी को अनीमीआ कहा जाता है।

हिमोग्लोबिन रक्तकोशिका में आयरन को धारण करने वाला प्रोटीन होता है जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार करने का काम करता है। सामान्य तौर पर पुरूषों में हिमोग्लोबीन की मात्रा 14-18 (mg/dl)मिलीग्राम/डिसीलीटर और महिलाओं में 12-16(mg/dl) मिलीग्राम/डिसीलीटर होनी चाहिए।

हिमोग्लोबीन कम होने का प्रमुख कारण पौष्टिकता की कमी होता है। इसके अलावा अनीमीआ होने के और भी बहुत से कारण हो सकते हैं, जैसे-

• आयरन की कमी

• फोलिक एसिड की कमी

• विटामिन सी की कमी

• विटामिन बी12 की कमी

• रक्त स्राव (hemorrhage)

• अस्थि-मज्जा दोष (bone marrow defect)

• कैंसर

• गुर्दे की समस्या (kidney problem)

• पेप्टिक अल्सर की बीमारी

• कुछ विशेष प्रकार के दवा का दुष्प्रभाव आदि

हिमोग्लोबीन की कमी को दूर करने के लिए डॉक्टर आयरन और विटामिन सप्लीमेंट देते हैं जो हिमोग्लोबीन की कमी को पूरा करने में सहायता करता है। लेकिन प्रकृति में भी कुछ ऐसे खाद्द पदार्थ के स्रोत हैं जिनका सेवन करने से आसानी से इस समस्या से राहत पाया जा सकता है:

1. आयरन की कमी को पूरा करने वाले खाद्द पदार्थ: पालक, मेथी, बीन्स, मसूर दाल, मूंग दाल, तूअर दाल, उड़द दाल, राजमा, चावल,सूजी, बाजरा, मकई आदि। ड्राइ फ्रूट्स में किशमिश और बादाम भी आता है। मांसाहारी भोजन में मछली और मांस आयरन का सबसे अच्छा स्रोत होता है।

2. विटामिन सी की कमी को पूरा करने वाले खाद्द पदार्थ: अमरूद, कीवी, पपीता, संतरा,अंगूर, स्ट्रॉबेरी ऐसे फल है जो विटामिन सी की कमी को पूरा करने में बहुत मदद करते हैं। शिमला मिर्च, ब्रोक्ली, गोभी,टमाटर, पालक आदि सब्ज़ियाँ भी विटामिन सी के प्रमुख स्रोत होते हैं।

3. फोलिक एसिड की कमी को पूरा करने वाले खाद्द पदार्थ: आपका शरीर जब पर्याप्त मात्रा मंं लाल रक्त कोशिकाओं (red blood cells) का उत्पादन नहीं कर पाता है तब हिमोग्लोबीन की मात्रा कम हो जाती है। जब शरीर में फोलिक एसिड और विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स की कमी होती है तभी शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता है। दाल, मटर, सूखा बीन्स, छोटा बंदगोभी,केला, अनन्नास और बादाम आदि फोलिक एसिड के प्रमुख स्रोत होते हैं। पढ़े:  प्राकृतिक तरीके से हृदय को स्वस्थ रखें

4. आहार में ड्राइ हर्ब को शामिल करने से आयरन को सोखने की प्रक्रिया बढ़ जाती है, जिससे अनीमीआ की समस्या कुछ हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। ड्राइ हर्ब में धनिया, पुदीना, मेथी, तेजपत्ता, तुलसी आदि आयरन को सोखने की प्रक्रिया में मदद करते हैं।

कुछ घरेलु तरीकों के द्वारा भी आप रक्त में हिमोग्लोबीन की कमी को पूरा कर सकते हैं:

• एक कप बीटरूट का रस और एक कप सेव का रस एक गिलास में अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद उसमें एक चम्चम शहद डालकर उसको चम्मच से अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को दिन में एक बार पीयें।

• एक चम्मच शहद के साथ एक केला दिन में दो बार खायें। पढ़े:  शहद और नींबू के मिश्रण से वज़न घटाएं

• रात को दस काले किशमिश को भिगोकर रखें। अगले दिन सुबह उनका बीज निकालकर तीन-चार हफ़्तों के लिए संग्रह करके रख सकते हैं। रोज सुबह नियमपुर्वक उनका सेवन करें।

• टमाटर और सेब के जूस का मिश्रण दिन में एक बार पीयें। पढ़े:  टमाटर के पाँच स्वास्थ्य संबंधी गुण

• शुद्ध शहद आयरन का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत होता है। किसी भी रूप में इसका सेवन रक्त में हिमोग्लोबीन का मात्रा को बढ़ाकर अनीमीआ को ठीक करने में मदद करता है। पढ़े:  शहद और नींबू के साथ गुनगुना गर्म पानी पीने के दस स्वास्थ्यवर्द्धक कारण

नियमित मात्रा में इन खाद्द पदार्थों का सेवन करने से आप अनीमीआ की समस्या से आसानी से राहत पा सकते हैं।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source