क्या आपको पता है कि रोटी में कितना कैलोरी होता है?

भारत के हर घर में रोटी प्रधान भोजन के रूप में शामिल होता है मगर वज़न घटाने वालों के लिए यह जानना ज़रूरी है कि रोटी में कितना कैलोरी होता है ताकि वे अपने डायट पर ध्यान दे सके।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : August 13, 2015 11:32 AM IST

Read this in English.

ज़्यादातर लोग दिन में एक या दो बार रोटी या चपाती तो ज़रूर खाते हैं, क्योंकि रोटी को भारतीयों के प्रधान भोजन में शामिल किया जाता है। जो लोग वज़न को लेकर सचेत रहते हैं उनके लिए यह जानना ज़रूरी है कि रोटी में कितना कैलोरी होता है।

साधारणतः गेहूँ का ही रोटी ही खाया जाता हैं मगर बहुत तरह की रोटियाँ होती हैं और उनका कैलोरी का आकलन अलग-अलग होता है। यहाँ एक सूची दी जा रही है जिसके द्वारा आपको इस बात का पता चलेगा कि हर तरह के रोटी में कितने कैलोरीज़ होते हैं-

• 1 गेहूँ के चपाती में- 57 कैलोरीज़

• 1 बाजरे की रोटी में- 97 कैलोरीज़

• 1 नाचनी रोटी में- 88 कैलोरीज़

• 1 मक्की की रोटी में- 153 कैलोरीज़

• 1 भाखरी में- 66 कैलोरीज़

• 1 थालीपीठ में- 100 कैलोरीज़

• 1 मिसी रोटी में- 149 कैलोरीज़

• 1 तंदुरी रोटी में- 116 कैलोरीज़

• 1 फुल्का में- 57 कैलोरीज़

• 1 रूमाली रोटी- 78 कैलोरीज़

• 1 ज्वार रोटी- 30 कैलोरीज़

ये सब विभिन्न तरह के रोटियों के कैलोरीज़ के नंबर है, उन लोगों के लिए जो लोग वज़न घटाने के प्रक्रिया को लेकर कैलोरीज़ के बारे में सचेत रहते हैं। वैसे तो गेहूँ के रोटी में अन्य रोटियों के तुलना में कम कैलोरी होता है मगर नाचनी के रोटी में पौष्टिकता (nutrition) उच्च मात्रा में होने के साथ-साथ कैलोरीज़ भी ज़्यादा होते हैं। इसलिए खाने को और भी रोचक और पौष्टिक बनाने के लिए हर तरह की रोटी खाने की कोशिश करनी चाहिए। वैसे तो लोग दो या तीन रोटी ही एक मील में खाते हैं लेकिन वज़न को लेकर जो चिंतित रहते हैं वे अपने आहार में रोटी की मात्रा घटाकर सब्ज़ी की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। पढ़े-  जितना खायें उससे ज़्यादा कैलोरीस बर्न करें

वज़न घटानेकी प्रक्रिया को अच्छी तरह से चलाने के लिए आहार विशेषज्ञ से मिले और डायट प्लान बनायें, जिससे आप आसानी से वज़न भी घटा पायेंगे और सेहतमंद भी रह पायेंगे।

HealthifyMe के द्वारा कैलोरी का आकलन (calculate)किया गया है, को भारत का पहला न्यूट्रीशन ट्रैकर है।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source