अंडा देखने की क्षमता को उन्नत करता है

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : October 17, 2014 7:21 PM IST

यह कहावत तो सभी जानते हैं  कि संडे हो या मंडे रोज खायें अंडे, लेकिन अंडा आँखों के लिए कितना ज़रूरी होता है क्या यह बात आपको पता है। अंडे की जर्दी यानि अंडे के पीले वाले भाग में ज़ियाजैनथीन, लूटीन और प्रोटीन होता है जो मैक्युला डीजेनरेशन(macula degeneration) के खतरे को कम करता है।

मैक्युला डीजेनरेशन की समस्या होने से सामने की चीज देखने और पढ़ने की क्षमता कम हो जाती है। साथ ही रंग को पहचानने की क्षमता पर भी बूरा प्रभाव पड़ता है। यह समस्या उम्र होने के साथ बढ़ने लगती है जिससे दृष्टी धीरे-धीरे अस्पष्ट होने लगती है। इस बीमारी का इलाज पूरी तरह से नहीं हो सकता है, इसलिए समय रहते ही इस समस्या से बचने का उपाय करना ही ठीक है।

चित्र स्रोत: Getty Images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source