
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : December 19, 2014 7:26 PM IST
सोनाक्षी सिन्हा ने एक छोटे-से शहर की भारतीय लड़की की भूमिका निभा कर अपने पहले फिल्म की शुरूआत की थी। उनके वज़न को लेकर समालोचकों ने बहुत बातें की।अपना वज़न घटाकर उन्होंने सबको करारा जवाब दिया है।
वज़न घटाने का राज
सोनाक्षी सिन्हा अपने फिल्म कैरियर की शुरूआत अपने पहले फिल्म दबंग में सलमान खान के साथ की थी। तब उनका वज़न 90 किलो था, तब से उन्होंने अपना वज़न घटाना शुरू किया था। और इसके प्रेरणास्रोत सलमान खान ही थे। अब उनके 30 किलो का कम वज़न का चेहरा उन्हें और भी आकर्षक बना रहा है।
वज़न घटाने की प्रक्रिया उनके लिए आसान नहीं था। जिम सेशन में बहुत दर्द का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने इसके लिए क्या किया-
• कार्डिओ
• वेट ट्रेनिंग
• साइक्लिंग
• टेनिस
• स्विमिंग
• स्पिनिंग
• फंगक्शनल ट्रेनिंग
हफ़्ते में तीन बार हॉट योगा करती थी। उनकी ट्रेनर यास्मिन काराचीवाला पहले हफ़्ते में दो बार वर्कआउट करवाती थी मगर बाद में हफ़्ते में चार से पाँच दिन करवाने लगी थी जो एक या आधा घंटा का होता था। इस तरह से उन्होंने वज़न घटाया और अपने शरीर को टोन किया।
डायट डायरी
सोनाक्षी ने जब से वज़न घटाना शुरू किया है जंक फूड खाना बंद करके हेल्दी खाना शुरू किया है। उनकी ट्रेनर ने उन्हें हाई-प्रोटीन, लो-कार्ब डायट पर रखा है।
वह दिन में कई बार ग्रीन टी पीने के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में पानी पीती है। वह हर तीन घंटे में थोड़ा-थोड़ा करके खाती हैं और शाम छह बजे के बाद कार्बोहाइड्रेड युक्त खाना नहीं खाती है।
डायट प्लान-
ब्रेकफास्ट- सेरल और दूध या होल व्हीट टोस्ट
मिड मॉर्निंग- ड्राइ फ्रूट्स और एक कप ग्रीन टी
लंच- घर का बना रोटी और सब्ज़ी के साथ सलाद
शाम- एक फल या एक कप ग्रीन टी
डिनर- दाल, चिकन, अंडे की सफेदी और मछली
सोनाक्षी ने तीस किलो वज़न तो घटाया है मगर अब भी पूरी तरह स्लीम-ट्रीम के कैटगॉरी में नहीं आ पाई है। लेकिन तब भी उन्होंने हार नहीं माना है, नियमित रूप से वर्कआउट कर रही हैं। समालोचकों को उन्होंने वज़न घटाकर जवाब तो दे ही दिया है।
कुछ महीनों पहले उन्होंने समालोचकों को जवाब देने के लिए ‘इन्सटाग्राम’ पर एक कंकाल की छवि पोस्ट करके यह बताया कि नारी का असली रूप यही है। उन्होनें इस छवि के द्वारा समालोचकों को यह संदेश दिया कि वह इस कंकाल की तरह नहीं बनना चाहती हैं। इस तरह उन्होंने समालोचकों को करारा जवाब दिया था। वे समालोचको के लिए खुद को बदलना नहीं चाहती हैं। इसी बात के द्वारा उनका दृढ़ चरित्र सबके सामने आता है, जो उनके तीन किलो वज़न घटाने से और भी प्रकाश में आता है। उनके फिल्म ‘हॉलीडे’ में वे ज़्यादा पतली और सुंदर नजर आ रही हैं। इस नए लुक के लिए उन्होंने अपने बालों को छोटा किया है जो उन्हें ज़्यादा आत्मविश्वासी दिखा रहा है। पढ़े- ‘तेवर’ फिल्म में अर्जुन कपूर का रफ एण्ड टफ रूप
चित्र स्रोत: Getty Images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।