दाँतों को चमकाने के घरेलु तरीके

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : October 10, 2014 7:03 PM IST

ह़ँसमुख चेहरा सबको तभी अच्छा लगता है जब उसके दाँत सुंदर और चमकीले हों। क्योंकि यह आपके सुंदर चेहरे का अभिन्न अंग होता है। अगर आपके दाँत गंदे हैं तो आप दूसरों से बात करने में शर्मिंदा महसूस करेंगे और आपका आत्मविश्वास धीरे-धीरे कम होने लगेगा। इसलिए दाँत को साफ और स्वच्छ रखना सबसे ज़रूरी होता है ताकि खुले दिल से हँस सके और दूसरों के साथ आत्मविश्वास से भरकर बात कर पायें। इस कारण दाँतों को साफ़ रखना सबसे ज़रूरी होता है। लेकिन इसके लिए आपको  उन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए जो आपको आसानी से मिल जायें। यहाँ कुछ घरेलु तरीकों के बारे में बताया जा रहा है जो आपके दाँतों के पीलेपन को आसानी से साफ़ कर देगा-

सेब: सेब में मैलिक एसिड होता है जो दाँतो के पीलेपन के साथ रासायनिक प्रभाव के द्वारा उसके धब्बों को साफ करने में मदद करता है।

सब्ज़ी: सब्ज़ियों में खीरा, गाजर, ब्रोक्ली प्राकृतिक वाइटनर है। क्योंकि इनको चबाने से जो लार मुँह से निकलता है वह धीरे-धीरे दाँत के पीलेपन को साफ करने में मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी: स्ट्रॉबेरी में जो विटामिन सी होता है वह दाँतो के प्लाक को तोड़ने में मदद करता है जो दाँतो के पीलेपन का कारण होता है। इसमें जो मैलिक एसिड नामक एन्जाइम होता है वह दाग-धब्बों को साफ करने में सहायता करता है। स्ट्रॉबेरी का इस्तेमाल करने के लिए इसका पेस्ट बना लें और पेस्ट को दाँतों पर रगड़ें। लेकिन कुछ देर तक रगड़ने के तुरन्त बाद पेस्ट से मुँह धो लें क्योंकि इसमें जो एसिड्स और शुगर होते हैं वह दाँतो को हानि पहुँचा सकते हैं।

नमक और नींबू का पेस्ट: थोड़े से नमक में कुछ बूंद नींबू का रस डालें और उससे नियमित रूप से दाँतो को साफ करें। लेकिन तुरन्त बाद पेस्ट और ब्रश से मुँह को धो लें। क्योंकि यह आपके दाँतो के कैविटी और एनामेल के लिए बहुत संवेदनशील होता है।

किशमिश: किशमिश खाने से मुँह से लार निकलने लगता है जो प्लैक को लगातार साफ़ करने में मदद करता है।

नारियल का तेल: वैसे तो यह सुनने में अटपटा लगेगा मगर नारियल के तेल में जो लैरिक एसिड (lauric acid) होता है वह प्लैक को साफ करने में मदद करता है। सुबह में मुँह में लगभग दस मिनट तक नारियल का तेल रखें फिर फेंक दें और तुरन्त बाद पेस्ट से मुँह को धो लें।

चित्र स्रोत: Getty Images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source