वैसे तो शरीर के हर अंग का अपना महत्व होता है। एक के बिना दूसरा अधूरा होता है। लेकिन बेचारे पैर को पूरे शरीर का भार उठाना पड़ता है, इसलिए कभी-कभी सारे दिन के कठीन परिश्रम के बाद पैर दर्द करने लगता है। पैर दर्द के एहसास के द्वारा यह बताना चाहता है कि अब वह थक गया है उसे आराम की ज़रूरत है। अतः पैरों का दर्द दूर करने के लिए यह है कुछ घरेलु उपचार:
आधा बाल्टी गुनगुना गर्म पानी लें, उसमें दो बड़े चम्मच सेंधा नमक डालें। आप एक कुर्सी पर आराम से बैठे और बाल्टी में पैरों को दस से पंद्रह मिनट तक डुबोकर रखें। उसके बाद पैरों को नरम तौलिए से पोंछकर अच्छी तरह से लोशन लगाकर मॉश्चराइज़ कर लें।
आधा बाल्टी गुनगुना गर्म पानी और आधा बाल्टी ठंडा पानी लें। आप कुर्सी पर आराम से बैठें और बारी बारी से पैरों को पानी में डुबोएं। उसके बाद पैरों को तौलिए से अच्छे से पोंछकर कुछ देर तक आराम करें।
You may like to read
सारे दिन के कठीन परिश्रम के बाद अपने पैरों को आराम देने के लिए एक साफ नरम सूती के कपड़े में बर्फ लेकर उसका एक गोला बनाकर अपने पैरों पर धीरे-धीरे दस-पंद्रह मिनट तक लगायें, आपको अविश्वसनीय रूप से आराम मिलेगा और पैरों का सूजन भी धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
अपने पैरों को बेबी ऑयल या मॉश्चराइज़र से अपने अंगूठे और अंगुलियों की मदद से गोलाकार गति में धीरे-धीरे दबाकर मालिश करें, इससे आपको आराम मिलेगा।
आप जूते को खोलकर आराम से बैठे और उसके बाद गोल्फ की गेंद के ऊपर बारी-बारी से पैरों को रख कर धीरे-धीरे गेंद को गोलाकर गति में घुमाते हुए दबायें। इस व्यायाम से पैरों का दर्द कुछ देर के बाद कम होने लगेगा।
ये तो कुछ घरेलु उपचार है जिसके द्वारा आप अपने पैरों को कुछ देर के लिए आराम दे सकते हैं। पैरों का दर्द अगर बहुत दिनों से हो रहा है तो तुरन्त डॉक्टर से सलाह लें।
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.