Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शहद के 10 स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे

शहद का स्वाद तो मीठा होता ही है साथ ही इसका गुण आपके जीवन में मिठास ला देता है।

शहद के 10 स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे

Written by Mousumi Dutta |Updated : July 24, 2015 11:47 AM IST

आयुर्वेद के अनुसार शहद अमृत के समान है। शहद एक ऐसा नैचुरल स्वीटनर (natural sweetner) है जो स्वास्थ्य और सौन्दर्य दोनों क्षेत्र में संजीवनी के समान कार्य करता है। यह प्राकृतिक रूप से 100% शुद्ध होता है। शहद मूलतः ग्लूकोज़, फ्रूकटोस, और मिनरल में आयरन, कैल्सियम, फॉस्फेट (phosphate), सोडियम क्लोराइड (sodium chloride) , पोटाशियम, मैग्नेशियम आदि से बना होता है। शहद के तो अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक गुण होते हैं जिनमें कुछ इस प्रकार है-

ऊर्जा प्रदान करता है- शहद प्राकृतिक रूप से कार्बोहाइड्रेड का स्रोत होता है और इसमें फ्रूकटोस होता है जो ग्लूकोज़ की तुलना में कम स्वीटनर होता है। इसलिए किसी भी वर्कआउट के बाद शहद खाने से तुरन्त ऊर्जा मिल जाती है।

खाँसी के लिए औषधि के रूप में काम करता है- कभी-कभी सोने के समय खाँसी होने लगती है उस वक्त खाँसी के तकलीफ से राहत दिलाने में शहद बहुत असरदार रूप में काम करता है। क्योंकि यह जीवाणु को मारने में सक्षम होता है।

Also Read

More News

घाव के लिए औषधि के रूप में काम करता है- शहद में जो एन्टीबैक्टिरीअल, एन्टी-फंगल, और एन्टी-ऑक्सिडेंट गुण होता है वह किसी भी तरह के घाव को ठीक करने में मदद करता है।

शरीर के प्रतिरक्षी क्षमता (immunity) को उन्नत करता है- नियमित रूप से एक छोटा चम्मच शहद का सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षी क्षमता उन्नत होती है। जिसके कारण शरीर किसी भी तरह के एलर्जी से लड़ पाने में सक्षम हो पाता है।

अनिद्रा (insomnia) की बीमारी से राहत दिलाने में मदद करता है- आदिकाल से अनिंदा के बीमारी के घरेलु इलाज के रूप में शहद का इस्तेमाल किया जाता रहा है। रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में एक छोटा चम्मच शहद डालकर पीने से अच्छी नींद आती है।

जले हुए घाव के जलन से राहत दिलाता है- शहद का एन्टी-इन्फ्लैमटोरी (anti-inflammatory) और एन्टी-बैक्टिरीअल गुण जलन के दर्द से जल्दी राहत दिलाने में बहुत मदद करता है साथ ही घाव को भी ठीक करने में मदद करता है।

हजम शक्ति को बढ़ाता है- शहद अच्छे बैक्टिरीआ यानि प्रोबायोटिक (probiotic) को उत्पादित करता है, जो हजम शक्ति को उन्नत करने में बहुत मदद करता है।

कैंसर से लड़ने में मदद करता है- शहद का एन्टी-ऑक्सिडेंट गुण कैंसर संबंधी लक्षणों को रोकने में मदद करता है और कैंसर से लड़ने में सहायता करता है।

हृदयरोग से दूर रखता है- शहद में फ्लेवोनॉयड और एन्टी-ऑक्सिडेंट गुण होता है जो हृदय के बीमारी से लड़ने में मदद करता है। और दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

टिप्स-

शहद खाते वक्त इन बातों का ध्यान रखना ज़रूरी होता है-

• शहद को कभी भी आग में पकाना नहीं चाहिए।

• चीनी के साथ शहद मिलाने पर वह जहर के समान बन जाता है।

• चाय और कॉफी में कभी नैचुरल स्वीटनर के रूप में शहद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

• मछली और मांस के व्यंजन में शहद का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

चित्र स्रोत: Getty Images

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

About the Author

... Read More