पाँच प्राकृतिक पदार्थों के द्वारा हृदय को रखें तंदुरूस्त

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : October 14, 2014 12:09 PM IST

आज के तनावग्रस्त जीवन में हृदयरोग का खतरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हृदय रोग होने के प्रमुख कारणों में ध्रुमपान, शराब, सिगरेट, तम्बाकू, वसायुक्त खान-पान आदि आते हैं। इसके साथ ही मधुमेह और उच्च कोलेस्ट्रॉल वाले रोगी को भी हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए बुद्धिमान व्यक्ति वही है जो पहले से खतरे को रोकने का तरीका जानता हो। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना जितना ज़रूरी होता है उतना ही स्वास्थ्यवर्द्धक खाना भी ज़रूरी होता है। यहाँ पाँच ऐसे प्राकृतिक पदार्थों के बारे में जानकारी दी जा रही हैं जिससे हृदय को स्वस्थ रखना आसान हो जाएगा-

  • डार्क चॉकलेट: इसके बारे में सुनते ही सबके मुँह में पानी आ जाता है, डार्क चॉकलेट कोको से बनता है और यह एन्टीऑक्सिडेंट का सबसे अच्छा स्रोत होता है। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है बल्कि दिल की बीमारी के खतरे को भी कम करता है।

  • दूध: दूध और दूध से बनी चीजों के सेवन से उच्च रक्त चाप कम होता है साथ ही हृदय संबंधी बीमारियों की संभावना कम होती है।

  • कॉफी: अध्ययन के अनुसार जो लोग दो से तीन कप कॉफी रोज़ पीते हैं उनमें दिल की बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।

  • सामन मछली (salmon fish): इस मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में होता है जो अनियमित धड़कन के खतरे को कम करने के साथ-साथ दिल का दौरा पड़ने के खतरे को भी कम करता है।

इसके साथ ही हृदय रोगी को नमक कम मात्रा में खाना चाहिए।अतः हृदय को स्वस्थ रखें और खुश रहें।

चित्र स्रोत: Getty Images

इस विषय से संबंधित और आर्टिकल्स:

 हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source