ब्राउन चावल खाना क्यों अच्छा होता है?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : September 9, 2014 11:09 AM IST

benefit of brown riceचावल संतुलित आहार का एक अंश होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि सादे चावल (वाइट राइस) की तुलना में ब्राउन चावल (ब्राउन राइस) खाना स्वास्थ्यवर्द्धक होता है?

वैसे तो ब्राउन चावल को पकाने में बहुत समय लगता है इसलिए लोग सादे चावल को ही खाना ज़्यादा पसंद करते हैं। लेकिन ब्राउन चावल पोटैशियम, विटामिन बी, सोडियम, कैल्सियम, कार्बोहाइड्रेड, प्रोटीन, फास्फोरस, सेलेनियम, मैंगनीज, मैग्नीशियम का स्रोत होता है। इसके अलावा ब्राउन चावल में फाइबर की मात्रा सबसे ज़्यादा होती है। लेकिन चावल को प्रोसेस्ड करने के दौरान सादे चावल का विटमिन बी अत्यधिक मात्रा में नष्ट हो जाता है जबकि ब्राउन चावल का विटामिन बी कम मात्रा में नष्ट होता है। इसलिए सादे चावल की तुलना में ब्राउन चावल का पौष्टिकारक गुण ज़्यादा होता है, यहाँ तक कि चावल जितना पुराना होता है उतना उसका पौष्टिकारक गुण बढ़ जाता है।

ब्राउन चावल के अनेक स्वास्थ्यवर्द्धक गुण है:

  • इसमें सेलेनियम की मात्रा ज़्यादा होने के कारण पेट के कैंसर के खतरे को कम करने के साथ-साथ हजम शक्ति को भी बढ़ाता है।
  • ब्राउन चावल में घुलनशीन फाइबर होने के कारण यह रक्त में  बैड कोलेस्ट्रॉल यानि एल.डी.एल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • सादे चावल की तुलना में इसमें फाइटोन्यूट्रीएन्ट्स (phytonutrients) अधिक मात्रा में पाये जाते हैं जो स्तन कैंसर के कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
  • ब्राउन चावल वज़न घटाने की प्रक्रिया में बहुत मदद करता है क्योंकि इसमें सादे चावल की तुलना में फाइबर अत्यधिक मात्रा में होता है जिसके कारण पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है।
  • इसमें फाइबर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण कब्ज़ को दूर करने में भी मदद करता है।
  • ब्राउन चावल में फाइबर की मात्रा ज़्यादा होने के कारण कार्बोहाइड्रेड को हजम करने में समय लगता है। जिसके कारण यह रक्त में शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें सादे चावल की तुलना में ग्लाइसेमिक सूचकांक (ग्लाइसेमिक इन्डेक्स-रक्त में ग्लूकोज़ की मात्रा) भी कम होता है । इसी कारण टाइप-2 डायबीटिज के रोगी के लिए ब्राउन चावल खाना अच्छा होता है।
  • इसमें मैग्नीशियम अत्यधिक मात्रा में होने के कारण हड्डियों में मैग्नीशियम की कमी को पूर्ण करने में मदद करता है और बढ़ते उम्र में आस्टिओपरोसिस के खतरे को कम करने में मदद करता है।
  • ब्राउन चावल में फाइबर अत्यधिक मात्रा में होने के कारण जो महिलायें ब्राउन चावल खाती हैं उनमें पित्ताशय में पथरी होने का खतरा कुछ हद तक कम हो जाता है।

ब्राउन चावल को जब पौष्टिक खाद्द पदार्थ जैसे - सब्ज़ी, फल और कम प्रोटीन और फैट वाले खाद्द के साथ खाया जाता है तब उसका पौष्टिकारक गुण और भी बढ़ जाता है। 

चित्र स्रोत: Getty Images

हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source