
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : December 22, 2014 5:33 PM IST
जिंदगी में कभी-कभी समय आता है जब आप माहवारी या मासिक धर्मचक्र (periods) के समय को अपने अनुसार बढ़ाना या कम करना चाहते हैं। आज दुनिया कितनी भी आगे बढ़ गई है, लड़कियाँ घर के आँगन से बाहर निकल कर पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। मगर बरसों से चली आ रही कुछ बातें या कुसंस्कार वैसे ही हैं, जैसे पूजा या त्योहार का अवसर हो या शादी का अवसर, इस समय जिसको मासिक धर्म हुआ है उसके साथ अछूतकन्या जैसा व्यवहार किया जाता है। इसलिए इन सब अवसरों पर लड़की हो या महिला अपने सुविधा के अनुसार माहवारी के समय को बढ़ाना या कम करना चाहती हैं। कुछ ऐसे घरेलु खाद्द पदार्थ हैं जो शरीर में गर्मी पैदा कर देते हैं जिससे मासिक धर्मचक्र जल्दी शुरू हो जाता है। इसलिए आपके कठिनाई के दिनों को आनंद में बदलने के लिए यहाँ कुछ ऐसे खाद्द पदार्थों के बारे में चर्चा की जा रही हैं जो आपके सुविधा के अनुसार माहवारी के समय को घटाया या बढ़ाया सकता है। इनके द्वारा आप त्योहार, विवाह या पूजा का आनंद पूरी तरह से उठा पायेंगे।
आठ जादूभरे खाद्द पदार्थ के द्वारा आप मासिक धर्मचक्र के समय को अपने अनुकूल बढ़ा या घटा सकती हैं-
• पपीता- पपीता में कैरोटीन नाम का पिग्मन्ट(pigment) होता है जो शरीर में एस्ट्रोजन (estrogen) को उत्तेजित करने में सहायता करता है जो शरीर में गर्मी को बढ़ाने में मदद करता है। अतः इसके सेवन से मासिक धर्म समय के पहले शुरू हो जाता है।
• गुड़- गुड़ एक ऐसा खाद्द पदार्थ है जो हर रसोई घर में आसानी से मिल जाता है। यह मासिक धर्म को समय से पहले होने में मदद करता है। तिल के साथ गुड़ खाने से या एक गिलास पानी में अदरक के रस के साथ गुड़ घोलकर खाली पेट पीने से मासिक धर्मचक्र समय से पहले शुरू हो जाता है।
• अनार- माहवारी को समय से पहले शुरू करने के लिए एक गिलास अनार का रस ईख के रस के मिलाकर कुछ दिनों तक पीने से आपको अपने समस्या से कुछ हद तक निजाद ज़रूर मिलेगा।
• गाजर- दिन में दो से चार बार ताजा गाजर या गाजर का रस पीने से शरीर में एस्ट्रोजेन का स्तर बढ़ जाता है जिससे मासिक धर्म चक्र जल्दी शुरू हो जाता है।
• अजवाइन (Carom)- अजवाइन या मेथी का जूस पीने से भी माहवारी निर्धारित समय से कुछ दिन पहले शुरू हो सकती है।
• तिल (Sesame seeds)- निर्धारित समय से पंद्रह दिन पहले गुड़ के साथ एक छोटा चम्मच तिल खाने से माहवारी समय से पहले शुरू हो जाता है। या दिन में दो बार एक छोटा चम्मच तिल गर्म पानी से साथ पीने से भी माहवारी जल्दी शुरू हो जाता है।
• अनन्नास- अगर आप इस फल का सेवन ज़रूरत के ज़्यादा करेंगे तो शरीर में गर्मी बढ़ जाती है जो समय से पहले मासिक धर्मचक्र को शुरू करने में मदद करता है।
•हल्दी- उबलते हुए पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर निर्धारित समय से पंद्रह दिन पहले से सुबह-शाम नियमित रूप से पीने से लगभग पाँच दिन पहले शुरू हो जाता है।
चित्र स्रोत: Getty images
संदर्भ-
1. Siobán D. Harlow, Menstruation and Menstrual Disorders: The Epidemiology of Menstruation and Menstrual Dysfunction.
2. H.S. Cronjé, et al Menstruation: Symptoms, management and attitudes in university students, International Journal of Gynecology & Obstetrics.
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।