7 तरीकों से योग आपको स्वस्थ और सतेज व्यक्तित्व प्रदान करता है

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : December 3, 2014 10:57 AM IST

जिंदगी में कभी-कभी ऐसा भी वक्त आता है जब तनाव के सिवा कुछ भी नजर नहीं आता है और खुशी पाने के लिए तरस जाते हैं। उस वक्त योग ही एक ऐसा तरीका है जिसके द्वारा आप जीवन में खुशी ओर शांति को वापस ला सकते हैं। योग के द्वारा आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को सतेज और सजग बना पायेंगे। पढ़े:  योग करने का सही समय कब होता है?

योग के सरल साँस लेने के तकनीकों के द्वारा आप श्वास के शक्ति को जीवन में महसूस कर पायेंगे और आसन के द्वारा स्वस्थ और तंदुरूस्त रह पायेंगे। वर्कआउट करने से आप साधारणतः थकान महसूस करने लगते हैं मगर योग, आप में ऊर्जा का संचार करता है जो शरीर और मन को बेहतर बनाने में मदद करता है। योग का अभ्यास नियमित रूप से करने से आप खुद में अनेक प्रकार के परिवर्तनों को महसूस कर पायेंगे:

तनाव और निराशा से लड़ने में मदद करता है:

योग करने से आपके थके हुए और तनावयुक्त मन को आराम और शांति मिलती है। मन शांत होने के बाद आप अच्छी तरह से काम कर पायेंगे और अपनी बात को दूसरों तक पहुँचा पायेंगे।पढ़े:  योग दिलाता है तनाव से राहत

फेंफड़ो को सशक्त और आराम प्रदान करता है:

योग करने से ही आपको श्वास की शक्ति का पता चल पाता है। लंबी और गहरी साँस लेने से मन और शरीर दोनों को आराम और शक्ति मिलती है।

सकारात्मक मनोभाव का संचार करता है:

मन और शरीर अगर शांत है तो परिस्थिति कितनी भी कठीन हो आप आसानी से संभाल पायेंगे। क्योंकि इस परिस्थिति में आपके चारों तरफ सकारात्मक मनोभाव का संचार होता है जो आपके साथ-साथ परिस्थिति को भी सकारात्मक बना देता है।

शरीर और मन में ऊर्जा का संचार करता है:

व्यस्त जीवनशैली का सही तरह से पालन करने के लिए हमेशा चुस्त-दुरस्त और ऊर्जायुक्त रहना ज़रूरी होता है। वर्कआउट करने से आपका वज़न तो घट जाता है मगर शरीर और मन दोनों थक जाते हैं। लेकिन योग करने से थकान कम होती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।

परिस्थितयों से लड़ने का तरीका बदल जाता है:

योग मन को शांत रखता है जिसके कारण आप बेकार की बातों को मन से आसानी से निकाल पाते हैं। फलस्वरूप किसी भी काम को आप पूरी एकाग्रता से कर पाते हैं। आप की सृजनात्मक प्रवृति विकसित होती है और किसी भी अवस्था में शांत रहकर परिस्थिति को अच्छी तरह से संभाल पाने में सक्षम हो पाते हैं।

आपकी सकारात्मक प्रतिमूर्ति विकसित होती है:

योग के कारण आप में जो सकारात्मक मनोभाव विकसित होता है उससे शरीर और मन में ऊर्जा का संचार होता है जो आपको खुश और शांत रखने में मदद करता है। पढ़े:  प्राकृतिक तरीके से तनाव से कैसे लड़ें

आपके ऑर्गन को स्वस्थ रखने में मदद करता है:

योग करने से आपके व्यक्तित्व में जो बदलाव आएगा उसका अनुभव आप खुद ही कर पायेंगे। आपकी मांसपेशियाँ ज़्यादा लचीली हो जायेंगी। हृदय स्वस्थ और ताजगी महसूस करने लगेगा। संक्षेप में यही कह सकते हैं कि योग आपके शरीर के हर अंग को स्वस्थ और चुस्त-दुरस्त बना देगा।

योग आपके शरीर और मन को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में सहायता करता है। इसलिए प्रकृति के बीच बैठकर बिना रूपया खर्च किए खुद को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका योग है। इसलिए बिना देर किए प्रशिक्षित व्यक्ति के निर्देशन में योग का अभ्यास करें और मन-शरीर को स्वस्थ रखें।

सौजन्यता: Art of living foundation

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source