मस्तिष्क पूरे शरीर को संचालित करता है। मस्तिष्क द्वारा शरीर के गति, अनुभव, सोच, रक्त प्रवाह, सूचना, हार्मोन संतुलन आदि कई असंख्य कार्यों को बिना गलती किए संचालित करता है। इसके एक भी गलती से पूरे शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है। इसलिए मस्तिष्क को स्वस्थ रखना बहुत ज़रूरी होता है। यहाँ तक कि सोने के बाद भी मस्तिष्क अपना काम करता रहता है।
साधारणतः यह सोचा जाता है कि खाना शरीर को सिर्फ प्रभावित करता है मगर खाना जैसे ही आप अपने मुँह में रखते हैं यह आपके मस्तिष्क के ऊर्जा के स्तर , मानसिक स्थिति , यादाश्त रखने के शक्ति, तनाव से लड़ने की क्षमता, जैसे मस्तिष्क के अनेक कार्यों को प्रभावित करता है।
मस्तिष्क को कार्य करने के लिए हमेशा ऊर्जा रूपी ग्लूकोज़ की ज़रूरत होती है, इसलिए उसे हर समय ऊर्जा देते रहना शरीर का काम होता है। इसके लिए आपको पौष्टिक आहार जैसे, फल, सब्ज़ी, और अनाज खाने की ज़रूरत है. -
नारियल का तेल: नारियल के तेल में ट्राइग्लीसेराइड होता है जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ मस्तिष्क को ग्लूकोज़ प्रदान करता है। यह ब्लड-शुगर, ब्लड-प्रेशर, और ग्लूकोज़ के लिए लाभदायक होता है, जो परोक्ष रूप से मस्तिष्क के लिए अच्छा होता है। इसका एन्टी-इनफ्लैमटोरी गुण अल्ज़ाइमर के रोगी के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होता है।
बीन्स और दलहन(लेगुम्स): इनमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेड की मात्रा ज़्यादा होती है जो फाइबर के साथ मिलकर मस्तिष्क को ग्लूकोज़ प्रदान करने में सहायता करते हैं और शुगर बढ़ने का भय भी नहीं रहता है। बीन्स और लेगुम्स में ओेमेगा 3 फैटी एसिड्स और फोलेट होता है जो मस्तिष्क को सही तरह से कार्य कराने में अहम् भूमिका निभाता है।
ब्रोक्ली: यह कैल्सियम, विटामिन सी, बी, और के, बीटा कैरोटीन, आयरन, फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत होता है, जो फ्री-रैडिकल्स से रक्षा करता है और मस्तिष्क में रक्त के प्रवाह को संचालित करता है।
डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में जो फ्लेवनॉएड होते हैं वह रक्त वाहिका में रक्त के प्रवाह को ठीक करने के साथ-साथ यादाश्त शक्ति को भी उन्नत करता है।
नट: अखरोट और बादाम मस्तिष्क के लिए विशेष रूप से अच्छे होते हैं। इसमें ओमेगा 3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड्स, विटामिन ई और विटामिन बी6 होता है जो मस्तिष्क को फ्री रैडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ यादाश्त के शक्ति को बढ़ाने में पूरी तरह से मदद करता है।
चित्र स्रोत: Getty Images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.