
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : September 23, 2014 6:22 PM IST

वैसे तो टमाटर सब्ज़ी के रूप में ही पहचाना जाता है, मगर इसके स्वास्थ्य संबंधी कितने गुण है यह शायद कम लोगों को ही मालुम है। इसके असंख्य गुणों में से कुछ गुण इस प्रकार है-
टमाटर में लाइकोपेन होता है जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें मौजुद विटामिन और एन्टीऑक्सिडेंट कोलेस्ट्रॉल के प्रभाव को कम करके दिल को सुरक्षा प्रदान करते हैं। पढ़े: आलू खाने के पाँच स्वास्थ्यवर्द्धक कारण
टमाटर में एन्टी-ऑक्सिडेंट्स और एन्टी-इन्फ्लैमटोरी गुण होने के कारण कैंसर से सुरक्षा प्रदान करने में यह सक्षम हो पाता है।
टमाटर में कैलोरीज़ कम होने के साथ-साथ फाइबर की मात्रा ज़्यादा होती है जिसके कारण यह वज़न घटाने में सहायक होता है।
मलाशय में अवांछित खाद्द पदार्थ जम जाने के कारण कब्ज़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। टमाटर में पानी औेर फाइबर की मात्रा सबसे ज़्यादा होने के कारण यह जमे हुए अवांछित खाद्द पदार्थों को निकाल कर कब्ज़ की समस्या से राहत दिलाता है।
टमाटर का एन्टीऑक्सिडेंट गुण त्वचा को फ्री रैडिकल्स के क्षति से बचाकर उम्र बढ़ने के लक्षणों को रोकता है।पढ़े: प्याज़ खाने के पाँच कारण
चित्र स्रोत: Getty Images
हि्न्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए और वाद-विवाद में भाग लेने के लिए हमारा फॉरम विज़ट कीजिए।