
... Read More
Written By: Mousumi Dutta | Published : December 26, 2014 5:39 PM IST
अचार एक ऐसा स्वासद को बढ़ाने वाला व्यंजन है जो हर रसोईघर में आसानी से मिल जाएगा। वैसे तो अचार खाने के बहुत फ़ायदे हैं मगर किसी भी खाद्द पदार्थ का अतिरिक्त मात्रा में सेवन उसके फायदे को नुकसान में बदल देता है।
अचार आपके स्वास्थ्य को कैसे नुकसान पहुँचाता है?
1. उच्च मात्रा में नमक का सेवन-
जैसा कि सबको पता है कि उच्च मात्रा में नमक का सेवन उच्च रक्तचाप (hypertension) और दिल की बीमारी होने के खतरे को बढ़ाता है। नमक के कारण शरीर में जल अवधारण (water retention) की क्षमता बढ़ जाती है जिसके कारण सूजन और हाई ब्लड-प्रेशर होने की संभावना भी बढ़ जाती है। डबल्यू. एच.ओ. (WHO) के अनुसार 5 ग्राम यानि लगभग एक छोटा चम्मच नमक का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। लेकिन एक चम्मच अचार में इससे कहीं ज़्यादा नमक की मात्रा होती है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है। घर के बने में अचार की तुलना में बाजारों में मिलने वाले अचार में ज़्यादा नमक होता है साथ ही सोडियम बेन्जोएट (sodium benzoate) जैसा संरक्षित (preserved) करने वाला रसायन होता है जो स्वास्थ्य को हानि पहुँचाने के सिवा कुछ नहीं करता है। यह शरीर के कोशिकाओं में ऑक्सिजन के स्तर को कम करने के साथ-साथ प्रतिरोधी क्षमता (immune system ) को भी कमजोर करता है।
2. ज़्यादा मात्रा में तेल का सेवन-
अचार बनाते वक्त तेल डाला जाता है। एक बार बन जाने के बाद उसको तेल में डुबोकर रखा जाता है जिससे कि वायु के नमी के कारण अचार नष्ट न हो जाय। अचार में फंगस या कीटाणु न हो जाय इसके लिए भी तेल का इस्तेमाल किया जाता है। मगर यह न भूलें कि यही तेल आपके कोलेस्ट्रोल लेवल को बढ़ाने में बहुत मदद करता है। इसके कारण दिल और लीवर की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
3.ग्रस्ट्रिक कैंसर (gastric cancer)होने का खतरा –
दक्षिणी भारत के एक सर्वेक्षण के अध्ययन के अनुसार जो लोग अचार का सेवन अत्यधिक मात्रा में करते हैं उनमें गैस्ट्रिक कैंसर होने की संभावना ज़्यादा होती है।
4.इसाफेगल कैंसर (oesophageal cancer) होने का खतरा-
अध्ययन के अनुसार सब्ज़ियों का अचार खाने से इसाफेगल कैंसर होने का खतरा दुगुना बढ़ जाता है।
इन चार कारणों के अध्ययन से सिर्फ इसी बात का निष्कर्ष निकलता है कि अतिरिक्त मात्रा में अचार खाने से स्वास्थ्य को अनेक प्रकार के समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यदि आप इसका सेवन संतुलित मात्रा में करें तो स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलेगा।
चित्र स्रोत: Getty images
लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।