संतरे के दस गुण रखेगा डॉक्टर से दूर

संतरा एक ऐसा फल जो अपने अनगिनत गुणों के कारण शरीर को अनेक बीमारियों से रक्षा कर पाता है और उसको स्वस्थ और सबल बनाने में मदद करता है।

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Published : December 23, 2014 7:52 PM IST

संतरा एक ऐसा रसीला फल है जो भारत ही नहीं पूरे विश्व में लोकप्रिय होता है। इसका नाम हेसपेरेडियम (hesperedium), वर्ग के खट्टे फलों में आता है। यह मूल रूप से सर्दी के दिनों में ही ज़्यादा पाया जाता है और इसके स्वास्थ्यवर्द्धक गुण अनगिनत हैं, जिनमें कुछ इस प्रकार हैं-

1. प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

शरीर को रोजाना जितने विटामिन सी की ज़रूरत होती है उस ज़रूरत को अकेला एक संतरा पूरा करने में सक्षम होता है। संतरा शरीर के प्रतिरोधी क्षमता (immunity) को बढ़ाने के साथ-साथ संक्रमण (immunity) और बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।

2. त्वचा के लिए अच्छा होता है

जैसे-जैसे आपका उम्र बढ़ता है आपकी त्वचा फ्री रैडिकल्स के कुप्रभाव से ग्रस्त हो जाती है। जिसके कारण उम्र का झलक त्वचा पर नजर आने लगता है। संतरे में एन्टीऑक्सिडेंट (antioxidants) और विटामिन सी उच्च मात्रा में होने के कारण यह त्वचा को नवजीवन प्रदान करने में मदद करता है।

3. आँखों के लिए लाभदायक

उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा को नुकसान तो पहुँचता ही है मगर उसके साथ आँख भी प्रभावित होने लगते हैं। संतरे में जो विटामिन ए, विटामिन सी और पोटाशियम होता है वे आँखों को पूर्ण रूप से पौष्टिकता प्रदान करते हैं। अगर आप अपनी आँखों को आज के तरह ही स्वस्थ रखना चाहते हैं तो रोज एक संतरा का सेवन ज़रूर करें।

4. हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है

साधारणतः खराब जीवनशैली और ज्यादा जंक फूड खाने से हृदय की धमनियाँ बंद हो जाती हैं जो दिल की बीमारी का मूल का कारण बन जाता है। संतरा में हेसपेरेडीन (hesperidin) नाम का फ्लेवनाइड (flavonoids) होता है जो कोलेस्ट्रोल को कम करके धमनियों को बंद होने से रोकता है। इस तरह संतरा दिल का दौरा पड़ने और हृदय की बीमारी से रक्षा करने में सक्षम होता है।

5. मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत करता है

संतरे में जो फोलेट और फॉलिक एसिड होता है वह मानसिक स्वास्थ्य को उन्नत करने में बहुत मदद करते हैं। गर्भवती महिलाएं यदि एक भी संतरा का सेवन करें तो यह गर्भस्थ शिशु के न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (neurological disorders) को ठीक रखने में मदद करता है।

6. कैंसर से रक्षा करता है

कैंसर होना किसी के लिए भयानक हकिकत के समान होता है। अनुसंधान के अनुसार संतरा में डी लेमोनीन (limonene) नाम का यौगिक होता है जो कई प्रकार के कैंसर से लड़ने में मदद करता है, जैसे- लंग कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, स्किन कैंसर आदि। साथ ही यह प्रतिरोधी क्षमता को उन्नत करके कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

7. स्टमक अल्सर्ज़ (stomach ulcer) से बचाता है

संतरा फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत होता है जो स्टमक और आँत (intestines) को स्वस्थ रखने में मदद करता है। जिसके द्वारा यह स्टमक को अल्सर्ज से बचाने में मदद कर पाता है।

8.शुक्राणु (sperm) के क्वालिटी को उन्नत करता है

संतरे में जो एन्टीऑक्सिडेंट और विटामिन सी होता है वह शुक्राणु के क्वालिटी और गतिशीलता को बनाये रखने में मदद करता है, जिससे आपकी जननक्षमता बनी रहती है।

9.मधुमेह रोगी के लिए अच्छा होता है

संतरे में फाइबर और ग्लिसेमिक इन्डेक्स (glycaemic index) उच्च मात्रा में होने के कारण यह मधुमेह रोगियों के स्वाद को बदलने के लिए उपयुक्त फल होता है।

10. बालों का गिरना रोकता है

संतरा में जो विटामिन सी होता है वह कोलेजन (collagen) के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है जो बालों को विकास के लिए ज़रूरी होता है।

चित्र स्रोत: Getty images


लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source