41वीं बटालियन बीएस के लिए जांच शिविर का हुआ आयोजन, विशेषज्ञ ने बताए एक्सरसाइज के महत्व

नी एंड हिप सर्जन डॉक्टर अखिलेश यादव के सहयोग से 41वीं बटालियन बीएस के लिए वैशाली में जोड़ों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 500 जवानों ने भाग लिया। शिविर में डॉक्टर अखिलेश यादव ने जवानों को जोड़ों और मांसपेशियों की परेशानियों और उनके बचाव के बारे में बताया।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : June 4, 2019 7:54 PM IST

नी एंड हिप सर्जन डॉक्टर अखिलेश यादव के सहयोग से 41वीं बटालियन बीएस के लिए वैशाली में जोड़ों के जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 500 जवानों ने भाग लिया। शिविर में डॉ. अखिलेश यादव ने 41वीं बटालियन बीएस जवानों को जोड़ों और मांसपेशियों की परेशानियों और उनके बचाव के बारे में बताया। डॉ. यादव के मुताबिक, ट्रेनिंग के वक्त सावधानी बरतना बहुत जरूरी है वरना शरीर के किसी भी अंग पर चोट लग सकती है। इसका असर शरीर के साथ-साथ ट्रेनिंग पर भी पड़ सकता है।

एक्सरसाइज से पहले वॉर्मअप है जरूरी

डॉ. अखिलेश ने जवानों को एक्सरसाइज से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि किसी भी एक्सरसाइज से पहले वॉर्मअप अनिवार्य है। वॉर्मअप से शरीर में खून का संचार अच्छे से होने लगता है, जिससे एक्सरसाइज करने में आसानी होती है। इससे शरीर में कोई समस्या भी नहीं आती है। कई लोग बिना वॉर्मअप किए ही एक्सरसाइज शुरू कर देते हैं, जिसके कारण उनका शरीर तकलीफों से घिर जाता है, खासकर जोड़ों और मसल्स में दर्द और अकड़न आ जाती है। एक्सरसाइज के साथ-साथ जरूरी सप्लीमेंट भी लेना चाहिए, जिसमें मल्टीविटामिन काफी असरदार होते हैं। अगर जिम कर रहे हों तो स्टेरॉइड जैसी चीजों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए, क्योंकि शरीर पर इसका बुरा असर पड़ता है।

ओरिफ्लेम का अत्याधुनिक सेवा केंद्र दिल्ली के साउथ एक्सटेंशन में हुआ शुरू

पिएं खूब पानी

डॉ. यादव ने जवानों को ज्यादा पानी पीने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है वरना पानी की कमी के चलते शरीर कई बीमारियों का शिकार हो जाता है। पानी शरीर को सिर्फ तरोजाता ही नहीं करता है बल्कि शरीर को बड़ी-बड़ी बीमारियों से भी बचाता है।