... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
हेल्थ अलार्म स्टिकर। © Shutterstock
बीमारियों का पहले से पता चल जाये तो उसका इलाज बेहतर ढ़ग से किया जा सकता है। कुछ बीमारियां ऐसी हैं जिनका इलाज ज्यादा कठिन है अगर उनके होने का पहले से पता लगाया जा सके तो बीमारी से बचा भी जा सकता है। इसी पहल पर काम करते हुए वैज्ञानिकों ने एक ऐसे स्टिकर का इजाद किया है जो इंसान के स्किन में लगाकर व्यक्ति को आने वाले समय में होने वाली बीमारी के बारे में सूचना दे सकता है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि यह एक ऐसा इलेक्ट्रानिक यंत्र है जो त्वचा में लगाने पर व्यक्ति को उसके हेल्थ के प्रति होने वाले संभावित खतरे को बता सकता है। इस तरह से इंसान को पहले से ही उस बीमारी के बारे में सतर्क रहने और इलाज करने के लिए समय मिल जायेगा।
ये भी पढ़ेंः वजन का बार-बार कम या ज्यादा होना हार्ट को कर सकता है बीमार, जानें फैक्ट्स।
इस हेल्थ अलार्म स्टिकर का नाम वैज्ञानिकों ने ''स्मार्ट स्टीकर्स'' दिया है। ये स्टिकर सैल्यूलोज से बनाये गये हैं जो जैव संगत हैं। इसके बारें में अमेरिका के प्रूडू विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर रामसेस मार्टिनेज बताते हैं कि ''पहली बार हमने पहनने योग्य इलेक्ट्रॉनिक यंत्र तैयार किया है जिसे कोई आसानी से अपनी स्किन पर चिपका सकता है। लागत कम रखने के लिए इसे पेपर पर बनाया गया है।''
ये भी पढ़ेंः प्रेगनेंसी से पहले करें ये 5 उपाय, नहीं बढ़ेगा वजन।
शोधकर्ताओं का मानना है कि यह स्वास्थ्य विशेषज्ञों के लिए बेहतर यंत्र है। इसके इस्तेमान से मरीजों की नींद की निगरानी करना आसान होगा। इससे एथलीट व्यायाम के दौरान और तैरने के दौरान भी अपनी सेहत की निगरानी कर सकते हैं। यह शोध ‘‘एडवांस्ड मैटीरियल्स और इंटरफेस’’ पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।