मनीषा कोईराला कैंसर को मात देने के बाद आप-बीती को किताब में किया दर्ज

मनीषा बताती हैं कि “मैं सिर्फ इतना कह सकती हूँ कि इससे बाहर निकलने का रास्ता है। इंसान को हार नहीं माननी चाहिए क्योंकि इस बीमारी का इलाज़ है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Published : January 9, 2019 6:52 PM IST

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ने के बाद अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने फिल्मों की ओर एक बार फिर से रूख किया है। उन्होनें कैंसर के दौरान किए गए अपने संघर्षो को एक पुस्तक के माध्यम से वय्क्त किया है और अपनी आपबीती बताई है।

ओवेरियन कैंसर को मात दे चुकीं अभिनेत्री मनीषा कोईराला ने अपने संघर्षों एवं निजी बातों को ‘हील्ड’ नामक पुस्तक में बयां किया है। कोईराला ने शनिवार को अपनी इस किताब से परदा हटाया। मनीषा ने किताब के मुखपृष्ठ के साथ ट्वीट किया, “कैंसर से उबरना जीवन को फिर से जीना और खुद को फिर से पाने का एक सबक है।”

मनीषा ने नीलम कुमार के साथ इस किताब को लिखा है। किताब का उपशीर्षक है ‘कैंसर ने कैसे मुझे नई जिंदगी दी।’ मनीषा को कैंसर से उबरे हुए छह साल हो गए हैं। इस दौरान मनीषा ने निराशा, अनिश्चितता और भय का सामना किया। अब इन्हीं मनोभावों को वह किताब में पिरोकर पेश कर रही हैं।

मनीषा कोईराला को साल 2012 में कैंसर डाइग्नोस किया गया था। खबर है कि उन्होंने किताब में अपनी इसी कहानी के बारे में लिखा है।

मनीषा बताती हैं कि “मैं सिर्फ इतना कह सकती हूँ कि इससे बाहर निकलने का रास्ता है। इंसान को हार नहीं माननी चाहिए क्योंकि इस बीमारी का इलाज़ है। मुझे यकीन है वे एक विजेता बनकर इस बीमारी से बाहर आयेंगे और इसके लिए भगवान से प्राथना भी करुँगी।”

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से उभरने पर उन्होंने कहा “मुझे लगता है जैसे मुझे ज़िन्दगी से एक इनाम मिला है। जब भी कोई मुसीबत आती है तो हम दुखी हो जाते हैं मगर मुझे लगता है कि हमारी ज़िन्दगी में मुसीबतें हमें कुछ सिखाने के लिए ही आती हैं। वो बदले में कुछ ना कुछ अच्छा जरूर देकर जाती हैं।”

मेटाबॉलिज्म को करना है बूस्ट तो अपनाएं ये आसान 8 उपाय।

सर्दी के मौसम में स्किन पर लगाएं यह सिरम बढ़ने लगेगा गोरापन।

सोते वक्त नींद में ही अचानक ठंड क्यों लगने लगती है ? जानें मुख्य कारण।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source