Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोविड संक्रमित बच्चों में दिखीं न्यूरोजिकल समस्याएं, सिरदर्द और ये समस्याएं बनीं सबसे कॉमन लक्षण

एक नयी स्टडी के अनुसार, अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित बच्चों में से 44 प्रतिशत में न्यूरोलॉजिकल लक्षण विकसित हुए हैं।

कोविड संक्रमित बच्चों में दिखीं न्यूरोजिकल समस्याएं, सिरदर्द और ये समस्याएं बनीं सबसे कॉमन लक्षण

Written by Sadhna Tiwari |Updated : January 23, 2022 10:35 AM IST

कोरोना वायरस संक्रमण से गम्भीर रूप पीड़ित और अस्पताल में भर्ती होने वाले बच्चों में कुछ लक्षण मस्तिष्क से भी जुड़े हुए हो सकते हैं। यह खुलासा किया गया है एक नयी स्टडी में, जिसके अनुसार अस्पताल में भर्ती होने वाले कोरोना संक्रमित बच्चों में से 44 प्रतिशत में न्यूरोलॉजिकल लक्षण ( Neurological Symptoms of covid infection)  विकसित हुए हैं और इन बच्चों को अन्य मरीजों की तुलना में अधिक देखभाल की भी ज़रूरत पड़ी। इस अध्ययन के परिणाम जर्नल पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी (journal pediatric neurology) में प्रकाशित हुए। इन  निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि सबसे आम न्यूरोलॉजिक लक्षण सिरदर्द और मानसिक स्थिति में बदलाव के तौर पर देखे गए, इसे एक्यूट एन्सेफैलोपैथी के रूप में जाना जाता है। (Neurological Symptoms of covid infection in Children in Hindi)

बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है कोविड

समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, पिट्सबर्ग विश्वविद्यालय से जुड़ी वैज्ञानिक और इस स्टडी की मुख्य लेखिका एरिका फिंक ने कहा, "सार्स-सीओवी-2 वायरस कम उम्र के मरीजों (बच्चों)  को अलग-अलग तरीकों से प्रभावित कर सकता है और यह एक तेज बीमारी का कारण  भी बन सकता है।"स्टडी के दौरान अस्पताल में भर्ती 1,493 बच्चों की स्थिति का विश्लेषण किया गया। जिसमें,

  • 1,278 बच्चे तीव्र सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित पाए गए।
  • वहीं 215 बच्चों में एमआईएस-सी, या बच्चों में मल्टीसिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (Multisystem Inflammatory Syndrome) के लक्षण दिखे, जो आमतौर पर वायरस को साफ करने के कई सप्ताह बाद प्रकट होता है।
  • तीव्र कोविड -19 से जुड़ी सबसे आम तंत्रिका संबंधीअभिव्यक्तियां सिरदर्द (Headache), तीव्र एन्सेफैलोपैथी (acute encephalopathy) और दौरे थे, जबकि एमआईएस-सी वाले युवाओं में अक्सर सिरदर्द, तीव्र एन्सेफैलोपैथी और चक्कर (Dizziness) आना होता था।

शोधकर्ताओं के अनुसार दोनों ही स्थितियों में जो दुर्लभ लक्षण देखने को मिले, उनमें सूंघने की शक्ति कम होना(loss of smell), नजर कमजोर होना (vision impairment), स्ट्रोक (stroke) और मनोविकृति (psychosis) शामिल हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

(आईएएनएस)