Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

IT सेक्टर के करीब 61% कर्मचारी हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार, जानें इसके पीछे क्या है कारण?

High Cholesterol Risk Factors: HCL हेल्थकेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, IT सेक्टर में काम करने वाले लोग तेजी से हाई कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

IT सेक्टर के करीब 61% कर्मचारी हाई कोलेस्ट्रॉल का शिकार, जानें इसके पीछे क्या है कारण?

Written by priya mishra |Updated : March 28, 2024 1:41 PM IST

आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लोग कई तरह के गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में, HCL हेल्थकेयर द्वारा किए गए एक स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इसके अनुसार, IT (सूचना प्रौद्योगिकी) सेक्टर में काम करने वाले 40 से कम उम्र के 61% कर्मचारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल का स्तर पाया गया (IT professionals and high cholesterol)। इस स्टडी का उद्देश्य भारत के कॉर्पोरेट स्पेक्ट्रम में निवारक देखभाल की बढ़ती आवश्यकता को हाईलाइट करना था।

हाई कोलेस्ट्रॉल क्या है? - What Is High Cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, जो हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी घातक बीमारियों के जोखिम को बढ़ा देती है। दरअसल, कोलेस्ट्रॉल हमारे खून में पाया जाने वाला एक मोमी पदार्थ होता है। शरीर में इसका स्तर बढ़ने के कारण कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

IT कर्मचारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण - Causes Of High Cholesterol In IT Professionals

  1. लंबे समय तक बैठे रहना
  2. खानपान की गलत आदतें
  3. व्यायाम की कमी

हाई कोलेस्ट्रॉल को कैसे कंट्रोल करें? - How To Reduce High Cholesterol

  • नियमित व्यायाम करें
  • संतुलित आहार लें
  • पर्याप्त नींद लें
  • काम के दौरान नियमित रूप से उठने बैठने और थोड़े-थोड़े अंतराल पर चलने फिरने की आदत डालें
  • धूम्रपान और शराब का सेवन करने से बचें

इन बीमारियों का भी शिकार हो रहे हैं लोग

हाई कोलेस्ट्रॉल के अलावा, IT सेक्टर में काम करने वाले लोगों में मोटापा (22%), प्रीडायबिटीज (17%) हाइपोथायरायडिज्म (11%)और एनीमिया (11%) और डायबिटीज (7%) के मामले भी मिले हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

IT कर्मचारियों को बीमारियों की चपेट में आने से बचने के लिए अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और एक स्वस्थ जीवनशैली फॉलो करनी चाहिए। इससे उन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में मदद मिलेगी।