
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Covid-19 Testing In Haryana: देश में कोरोना वायरस संक्रमण की नयी लहर के खतरे के बीच केंद्र और राज्य स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस बीच हरियाणा राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा है कि कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए और कोरोना के खतरे को देखते हुए 27 दिसंबर को पूरे हरियाणा राज्य में मॉक ड्रिल कराई जाएगी। शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए अनिल विज ने कहा कि, इसके साथ ही हर अस्पताल में फ्लू कॉर्नर बनाए जाएंगे। इसके अलावा फ्लू और कोविड जैसे गंभीर रेस्पेरेटरी इंफेक्शन्स का पता लगाने के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराए जाएंगे।
अनिल विज ने केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया को एक वर्चुअल मीटिंग के जरिए हरियाणा राज्य में कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए की गयी तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। वहीं, मनसुख मंडाविया (Mansukh Mandaviya) से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, जिस तरह केंद्र सरकार ने नए वेरिएंट से लड़ने के लिए समय पर जरूरी उपाय किए हैं। उसी तरह राज्य स्तर पर हरियाणा में तैयारियां की जा रही हैं। विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। साथ ही,
चीन और अन्य देशों में कोविड-19 के मामलों में तेजी आने के बाद, ओडिशा राज्य सरकार ने शुक्रवार को लोगों से अपील की कि वे अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कोविड के सुरक्षा नियमों का पालन करना शुरू कर दें। लोगों को कोरोना से सावधान रहने, मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी गयी।