
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 21, 2020 9:43 AM IST
home quarantine
कोरोनावायरस की गंभीरता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह अपना शिकार बनाने के लिए इंसान की हैसियत या उसके बैकग्राउंड को नहीं देख रहा है बल्कि जिसने जरा भी लापरवाही बरती वह इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ रहा है। कई नामी हस्तियों के बाद अब खबर आई है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर होम क्वारंटाइन हो गए हैं। हालांकि खट्टर को कोरोना नहीं है, बल्कि उनके रिपोर्ट भी नेगेटिव आई हैं। उनके होम क्वारंटाइन होने की वजह पिछले कुछ दिनों में ऐसे लोगों से मिलता है जो कोरोना संक्रमित थे। सीएम खट्टर ने गुरूवार शाम 7:30 बजे ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
CM मनोहर लाल खट्टर ने अपने ट्वीट में प्रदेशवासियों को बताया कि उन्हें कोरोना तो नहीं है लेकिन वह पिछले कुछ दिनों में कई ऐसे लोगों के संपर्क में आए, जिनमें कोरोना के लक्षण थे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया जिसके रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से वह खुद को 3 दिन के लिए होम क्वारंटीन कर रहे हैं।
अगर कुछ महीने पहले की बात करें तो हरियाणा में कोरोना की रफ्तार थीमी थी, लेकिन अब मामले बढ़ रहे हैं। राज्य के कोरोना संक्रमितों की संख्या 50 हजार से ज्यादा हो चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटों में 1000 नए कोरोना केस आए हैं। हालांकि इसी दिन 737 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। इस लिहाज से अब तक 42700 मरीज कोरोना से मुक्त हो चुक हैं।
1. अगर आप होम क्वारंटाइन में हैं तो खुद को एक कमरे में या एक सीमित एरिया में सीमित रखें
2. अगर कोई घर में बाहर का व्यक्ति आता है तो उससे मिलने से बचें।
3. जब आप घरवालों के साथ बैठें तो मास्क पहनें और घर की चीजों को छूने से बचें।
4. घर में रहकर काढ़ा पीते रहें। यदि डॉक्टर ने कुछ दवा दी है तो उसे समय समय पर लेते रहें।
5. भले ही आप एक जगह पर बैठकर बोर हो रहे हों, लेकिन इस दौरान घर के सदस्यों से न मिलें। खासकर बच्चों से और बुजुर्गों के संपर्क में न आएं।
6. साफ सफाई रखें और कोशिश करें कि अपने कपड़े खुद धोएं।