हर्षवर्धन ने कहा, फेलुदा टेस्ट के अगले कुछ हफ्तों में शुरू होने की संभावना, जानें क्या है फेलुदा टेस्ट, कीमत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि स्वदेश में विकसित तेज और सस्ता फेलुदा कोविड-19 टेस्ट के अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाने की संभावना है।फेलुदा 45 मिनट में नतीजा दे सकता है और इसकी कीमत 500 रुपये है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : October 11, 2020 9:23 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि स्वदेश में विकसित तेज और सस्ता फेलुदा कोविड-19 टेस्ट (Feluda Covid-19 Test in hindi) के अगले कुछ हफ्तों में शुरू हो जाने की संभावना है। उन्होंने कहा, "मैं उपलब्धता की निश्चित तारीख नहीं बता सकता। हम अगले कुछ हफ्तों में इस टेस्ट की उम्मीद कर सकते हैं।" एफएनसीएएस9 एडिटर-लिमिटेड यूनिफॉर्म डिटेक्शन एसेय (फेलुदा) टेस्ट प्रेग्नेंसी टेस्ट की तरह ही एक पेपर स्ट्रिप टेस्ट (Feluda Paper Strip Test for coronavirus) है और इसे ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कॉमर्शियल लॉन्च के लिए हरी झंडी दी है।

फेलुदा 45 मिनट में बता देगा नतीजा

टेस्ट को टाटा सीआरआईएसपीआर और कांसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (सीएसआईआर) इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटग्रेटिव बॉयोलॉजी (आईजीआईबी) ने विकसित किया है। इसे सोविक मैती और डॉ. देबोज्योजि चक्रवर्ती ने सीएसआईआर-आईजीआईबी, में विकसित किया है। फेलुदा 45 मिनट में नतीजा दे सकता है और इसकी कीमत 500 रुपये है।

हर्षवर्धन ने यह भी कहा कि आईजीआईबी में 2,000 से अधिक रोगियों पर परीक्षणों के दौरान और निजी प्रयोगशालाओं में परीक्षण के दौरान, 96 प्रतिशत संवेदनशीलता और 98 प्रतिशत विशिष्टता देखी गई। उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षण पहले से ही परमाणु ऊर्जा विभाग के बेंगलुरु स्थित नेशनल सेंटर फॉर बायोलॉजिकल साइंसेज, बैंगलोर द्वारा मान्य किया गया है।

क्या है फेलुदा पेपर स्ट्रिप टेस्ट?

फेलुदा या फेलुडा (Feluda) विश्व में ऐसा पहला टेस्ट (Test for Covid-19) करने का तरीका है, जो कोविड-19 को पहचानने के लिए कैस9 (Cas9) प्रोटीन का यूज करता है। यह जिस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, उसे सीआरआईएसपीआई जीन-एडिटिंग कहते हैं। वर्तमान में आरटी-पीसीआर (RT-PCR) से टेस्ट किया जाता है। फेलुदा (Feluda Covid-19 Test in hindi) में आरटी-पीसीआर की तुलना में टेस्ट प्रक्रिया में कम समय लगता है। पेपर बेस्ड टेस्ट स्ट्रिप कोरोनावायरस की पहचान करने में 96 प्रतिशत सेंसेटिव और 98 फीसदी खरा और विशिष्ट साबित हुआ है।

Covid-19 Test: भारतीय साइंटिस्ट्स ने किया सस्ते कोविड-19 टेस्ट किट ‘फेलुदा’ का निर्माण, कुछ ही मिनटों में लग जाएगा इंफेक्शन का पता

अब इस सस्ते पेपर स्ट्रिप से होगी कोरोना की जांच, महज 30 मिनट में जान लेंगे रिपोर्ट, डीसीजीआई ने दी मंजूरी

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source