
Also Read
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, महाराष्ट्र और चंडीगढ़ ने कोविड-19 अनुदान का 50 % से कम किया इस्तेमाल।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (Dr. Harsh Vardhan) ने रविवार को खुलासा किया कि केंद्र सरकार द्वारा पहले चरण में दिए गए कोविड-19 अनुदान (Covid-19 grant) का पूरी तरह से उपयोग करने में महाराष्ट्र, चंडीगढ़ और दिल्ली विफल रहे हैं। महाराष्ट्र और चंडीगढ़ का इस मामले में बहुत खराब प्रदर्शन रहा है, क्योंकि इन दोनों राज्यों ने प्रदान किए गए कुल अनुदान में से आधे का भी इस्तेमाल नहीं किया।
हर्षवर्धन ने कहा, "पहले चरण में, भारत सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के लिए 3,000 करोड़ रुपये जारी किए। तीन को छोड़कर लगभर सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए दिए गए अनुदान (Covid-19 grant in hindi) का उपयोग किया है।" उन्होंने बताया, "महाराष्ट्र ने 42.5 प्रतिशत, चंडीगढ़ ने 47.8 प्रतिशत और दिल्ली ने 75.4 प्रतिशत का उपयोग किया है।"
मंत्री ने अपने साप्ताहिक वेबिनार, संडे संवाद की मेजबानी करते हुए इन आंकड़ों का खुलासा किया, जहां वह अपने सोशल मीडिया दर्शकों के साथ बातचीत करते हैं। केंद्र द्वारा राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए उपलब्ध कराए गए धन के उपयोग के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने इस बात का खुलासा किया।
171 देश और आर्थिक समुदाय कोविड-19 वैक्सीन कार्यान्वयन योजना में हुए शामिल
अमेरिका में कोविड-19 की गंभीर स्थिति, कोरोना को लेकर अमेरिका को ‘टाइम’ मैगजीन ने भी घेरा