हर्ष वर्धन ने कहा, जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों तक पहुंचाएंगे कोविड-19 का टीका

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि 2021 की शुरुआत में भारत में कोरोनोवायरस के खिलाफ टीका आने की पूरी उम्मीद है। इससे पहले हर्ष वर्धन ने कहा था कि केंद्र कोविड-19 वैक्सीन की 40-50 करोड़ खुराक की खरीद की योजना पर काम कर रहा है, जिसे जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : October 13, 2020 5:29 PM IST

Covid-19 Vaccine Update in India: लाखों भारतीयों के लिए कोरोनावायरस वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) को लेकर एक अच्छी खबर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को कहा कि 2021 की शुरुआत में भारत में कोरोनोवायरस के खिलाफ टीका आने की पूरी उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल देश के विशेषज्ञ वर्तमान में योजनाओं को पूरा करने में व्यस्त हैं कि कैसे रोल आउट किया जाए ताकि देश में वैक्सीन का वितरण (Vaccine delivery) सही तरीके से हो सके।

क्या भारत में 2012 में उपलब्ध होगी कोरोना की वैक्सीन?

उन्होंने आगे कहा, “उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत में हमारे पास एक से अधिक स्रोतों से देश में वैक्सीन उपलब्ध होगी। मंत्रियों के साथ हुई एक मीटिंग में हर्षवर्धन ने कहा कि हमारे विशेषज्ञ देश में वैक्सीन के वितरण (Vaccine delivery) को कैसे शुरू करें, इसकी योजना बनाने के लिए रणनीति तैयार कर रहे हैं। हर्षवर्धन ने यह बयान ऐसे समय में दिया जब भारत में कोरोना के कुल मामले 71 लाख से भी अधिक हो गए हैं। मंगलवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनोवायरस के मामले 71,75,881 हैं, जिनमें 8,38,729 एक्टिव केस हैं, 62,27,296 लोग ठीक हो चुके हैं और अब तक 1,09,856 लोगों की मौत हो चुकी है।

जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों तक पहुंचाया जाएगा टीका

कुछ दिनों पहले हर्षवर्धन ने कहा था कि केंद्र कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 vaccine in hindi) की 40-50 करोड़ खुराक की खरीद की योजना पर काम कर रहा है, जिसे जुलाई 2021 तक 25 करोड़ लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अपने साप्ताहिक वेबिनार 'संडे संवाद' में कहा था, "सरकार की योजना है कि 40-50 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन डोज प्राप्त की जाए और उसका उपयोग किया जाए। हमारा लक्ष्य जुलाई 2021 तक 20-25 करोड़ लोगों को कवर करना है। इसके लिए, हम बड़े पैमाने पर मानव संसाधन, प्रशिक्षण, पर्यवेक्षण इत्यादि में क्षमता निर्माण कर रहे हैं।"

मंत्री ने कहा कि नीति अयोग सदस्य, वी.के. पॉल की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति पूरी प्रक्रिया पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, "वैक्सीन की खरीद केंद्रित रूप से की जा रही है और प्रत्येक खेप को वास्तविक समय तक ट्रैक किया जाएगा, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि यह उन लोगों तक पहुंचे, जिन्हें इसकी आवश्यकता है।"

हर्ष वर्धन ने कहा कि ये समिति देश में विभिन्न टीकों की उपलब्धता की समय सीमा को समझने के लिए काम कर रही हैं। समिति निर्माताओं से भारत की इन्वेंट्री के लिए अधिक से अधिक संख्या में डोज उपलब्ध कराने, आपूर्ति प्रबंधन और उच्च-जोखिम वाले समूहों की प्राथमिकता पर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, "यह काम प्रगति पर है, जो टीकाकरण (Covid-19 Vaccine Update in India) कार्यक्रम के तेजी से रोल-आउट सुनिश्चित करने के लिए टीके तैयार होने तक पूरा हो जाएगा।"

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ता और उच्च जोखिम वाले लोग सरकार की प्राथमिकता सूची में ऊपर हैं। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय वर्तमान में एक प्रारूप तैयार कर रहा है, जिसमें राज्यों को वैक्सीन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले उच्च जोखिम वाले जनसंख्या समूहों की सूची प्रस्तुत करने को कहा गया है।

उन्होंने कहा, "फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सूची में सरकार के साथ-साथ निजी क्षेत्र के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स, सेनेटरी कर्मचारी, आशा कार्यकर्ता, निगरानी अधिकारी और कई अन्य व्यावसायिक श्रेणियां शामिल होंगी जो मरीजों के इलाज, परीक्षण और उपचार में शामिल हैं।"

मंत्री ने कहा, "वैक्सीन को पूर्व-निर्धारित प्राथमिकता और क्रमबद्ध तरीके से वितरित किया जाएगा। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, आने वाले महीनों में पूरी प्रक्रिया का विवरण साझा किया जाएगा।" हर्ष वर्धन ने यह भी बताया कि राज्यों को बारीकी से कोल्ड चेन सुविधाओं और अन्य संबंधित बुनियादी ढांचे के बारे में विवरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया जा रहा है जो कि टीका के ब्लॉक स्तर वितरण के लिए आवश्यक होंगे। उन्होंने कहा, "इस अभ्यास को इस अक्टूबर के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य है।"

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा विकसित कोविड-19 वैक्सीन ब्रिटेन में 3 महीने के भीतर होगी उपलब्ध

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source